फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana News in Hindi: 797 new corona positive found in Haryana

हरियाणा के इन जिलों में कोरोना से सात मौतें, प्रदेश में 797 नए पॉजिटिव मिले, आंकड़ा 45614 पहुंचा

Fri, 14 Aug 2020 10:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 14 Aug 2020 10:49 PM IST
सार

  • हरियाणा में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 45614 हुई, मरने वालों की संख्या 518 पहुंची
  • फरीदाबाद गुरुग्राम और झज्जर में एक-एक व कुरुक्षेत्र, सोनीपत में दो-दो मरीजों ने तोड़ा दम

विज्ञापन
Haryana News in Hindi: 797 new corona positive found in Haryana
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा में कोरोना के 797 मामले नए आए हैं, जबकि 862 मरीज ठीक भी हो गए हैं। संक्रमण से सात और मरीजों ने दम तोड़ दिया है। फरीदाबाद, गुरुग्राम और झज्जर में एक-एक व कुरुक्षेत्र और सोनीपत में दो-दो मरीजों की कोरोना से मौत हो गई है। कुल मरीजों की संख्या सूबे में 45614 हो गई है। इसमें से 38348 मरीज ठीक हो गए हैं।

विज्ञापन


मरने वाले मरीजों की संख्या अब 518 हो गए हैं। संक्रमण की दर अब 5.62 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 84.07 प्रतिशत है। 62203 मरीजों को एहतियातन मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा गया है। 154 मरीजों की हालत बेहद गंभीर हैं।
विज्ञापन


फरीदाबाद में 129, गुरुग्राम में 92, सोनीपत में 50, रेवाड़ी में 100, अंबाला में 58, रोहतक में 41, पानीपत में 46, करनाल में 53, हिसार में 29, पलवल में 22, पंचकूला में 29,  महेंद्रगढ़ में 33, झज्जर में 15, भिवानी में 10, कुरुक्षेत्र में 17, नूंह में 6, सिरसा में 31, कैथल में 16, जींद में 5 व चरखी दादरी में 15 नए मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक फरीदाबाद में 10782, गुरुग्राम में 10122, सोनीपत में 3427, रेवाड़ी में 2476, अंबाला में 2446, रोहतक में 2015, पानीपत में 1961, करनाल में 1487, हिसार में 1252, पलवल में 1241, पंचकूला में 1125, महेंद्रगढ़ में 1084, झज्जर में 968, भिवानी में 919, कुरुक्षेत्र में 855, नूहं में 620, सिरसा में 706, यमुनानगर में 565, फतेहाबाद में 536, कैथल में 437, जींद में 375 व चरखी दादरी में 215 नए संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।


ठीक होने वालों में मरीजों में अब तक फरीदाबाद में 9733, गुरुग्राम में 9303, सोनीपत में 2974, रेवाड़ी में 2083, अंबाला में 2050, रोहतक में 1594, पानीपत में 1303, करनाल में 1106, हिसार में 1040, पलवल में 1093, पंचकूला में 719, महेंद्रगढ़ में 814, झज्जर में 885, भिवानी में 810, कुरुक्षेत्र में 539, नूहं में 547, सिरसा में 360, यमुनानगर में 308, फतेहाबाद में 362, कैथल में 285, जींद में 301 व चरखी दादरी में 139 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed