{"_id":"5f15d3da877ceb56b7077000","slug":"haryana-news-in-hindi-694-new-corona-virus-infected-found-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: कोरोना से छह की और मौत, 694 नए पॉजिटिव मिले, 22 दिन में दोगुने हो रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: कोरोना से छह की और मौत, 694 नए पॉजिटिव मिले, 22 दिन में दोगुने हो रहे मरीज
Mon, 20 Jul 2020 10:57 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 20 Jul 2020 10:57 PM IST
सार
- 165 मरीजों की हालत बेहद गंभीर, संक्रमण की दर बढ़ रही
- हरियाणा में कुल संक्रमित अब 26858 और मरने वाले 355
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के विभिन्न जिलों में पिछले 24 घंटों में 694 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। जबकि सोनीपत में 3, झज्जर में 1, हिसार में 1 व नूंह में 1 संक्रमित मरीज की मौत भी हुई है। प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 26858 हो गया है। इनमें से 20226 मरीज ठीक भी हो गए हैं। 6315 संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। जबकि 355 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई
विज्ञापन
165 मरीज अभी भी गंभीर हैं। संक्रमण का रिकवरी रेट 75. 31 प्रतिशत है। जबकि संक्रमण की दर 5.96 प्रतिशत हो गई है। 22 दिन में अब मरीजों की संख्या दोगुनी हो रही है। गुरुग्राम में 109, फरीदाबाद में 103, सोनीपत में 98, रोहतक में 15, भिवानी में 8, रेवाड़ी में 75, करनाल में 21, अंबाला में 70, झज्जर में 24, पलवल में 35, महेंद्रगढ़ में 20, हिसार में 23, पानीपत में 35, नूंह में 3, कुरुक्षेत्र में 5, सिरसा में 8, जींद में 5, फतेहाबाद में 14, पंचकूला में 13, कैथल में 5 और चरखी दादरी में 5 नए संक्रमण के मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन
अब तक गुरुग्राम में 7857, फरीदाबाद में 6568, सोनीपत में 2484, रोहतक में 1168, भिवानी में 726, रेवाड़ी में 1098, करनाल में 657, अंबाला में 942, झज्जर में 671, पलवल में 664, महेंद्रगढ़ में 632, हिसार में 667, पानीपत में 616, नूंह में 440, कुरुक्षेत्र में 266, सिरसा में 266, जींद में 178, फतेहाबाद में 229, पंचकूला में 263, यमुनानगर में 148, कैथल में 176 व चरखी दादरी में 113 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
ठीक होने वालों में मरीजों में अब तक गुरुग्राम में 6694, फरीदाबाद में 5167, सोनीपत में 1557, रोहतक में 765, भिवानी में 636, रेवाड़ी में 654, करनाल में 492, अंबाला में 656, झज्जर में 480, पलवल में 527, महेंद्रगढ़ में 342, हिसार में 353, पानीपत में 315, नूंह में 321, कुरुक्षेत्र में 183, सिरसा में 175, जींद में 167 फतेहाबाद में 142, पंचकूला में 137, यमुनानगर में 119, कैथल में 129 व चरखी दादरी में 86 स्वस्थ हो चुके हैं।