फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana news: Corona has taken life of 260 people this month

हरियाणा : इस महीने 260 लोगों की जान ले चुका है कोरोना, आज बैठक में बनेगी रणनीति

Mon, 19 Apr 2021 02:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा सोमदत्त, चंडीगढ़
सोमदत्त, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 19 Apr 2021 02:47 AM IST
सार

  • गुरुग्राम, फरीदाबाद और जीटी बेल्ट के जिले बने मुख्य केंद्र
  • हरियाणा में अब तक 65 हजार से अधिक नए केस आए 

विज्ञापन
Haryana news: Corona has taken life of 260 people this month
demo pic... - फोटो : PTI

विस्तार

हरियाणा में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में अप्रैल माह सबसे घातक साबित होता नजर आ रहा है। अप्रैल माह के 18 दिन ही पिछले तीन महीनों पर भारी दिख रहे हैं। मात्र 18 दिनों में कोरोना प्रदेश के 260 से अधिक लोगों की जान ले चुका है। जबकि 6,5571 नए केस सामने आ चुके हैं। इस माह कोरोना रोजाना औसतन 12 लोगों की जान ले रहा है, जबकि प्रतिदिन औसतन 3300 से अधिक केस आए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में जनवरी, फरवरी और मार्च माह में 250 कोरोना मरीजों की मौत हुई थी। जिस गति से इस माह कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, उसे लेकर राज्य सरकार भी चिंतित है। सरकार ने सोमवार को अधिकारियों की बैठक बुलाई है। बैठक में कोरोना से निपटने की रणनीति बनेगी।
विज्ञापन


अप्रैल माह में ही राज्य सरकार इस तेजी से बढ़ रही मृत्यु दर पर काबू करना चाह रही है। लिहाजा रोजाना मुख्यालय स्तर पर मॉनीटरिंग की जाएगी। आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल जब कोरोना चरम पर था तो उस समय सबसे अधिक सितंबर में 65317 और नवंबर में 66916 केस सामने आए थे। वहीं, अगस्त 2020 में 268 और सितंबर 2020 में 693 मरीजों की मौत हुई थी। अब फिर से कोरोना ने वही गति पकड़ ली है और पिछले साल के सितंबर और नवंबर माह की तर्ज पर संक्रमण और मौत के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीआर और जीटी बेल्ट के जिले मुख्य केंद्र
पिछली कोरोना लहर में केवल एनसीआर के जिले ही प्रमुख केंद्र थे, लेकिन इस बार की लहर में एनसीआर के जिले गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत जीटी बेल्ट के जिले मुख्य केंद्र हैं। अब तक कोरोना से सबसे अधिक फरीदाबाद और गुरुग्राम में मरीजों की मौत हुई है, जबकि सबसे अधिक संक्रमण के केस भी यहीं पर मिले हैं। इनके साथ- साथ पहली बार करनाल, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में तेज गति से कोरोना केस बढ़ रहे हैं और मौत का आंकड़ा भी बढ़ा है।

अब तक फरीदाबाद में 442, गुरुग्राम में 378, हिसार में 352, करनाल 193 और यमुनानगर में 190 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसी प्रकार एक्टिव केसों की बात करें तो गुरुग्राम अव्वल है। यहां इस समय 12191, फरीदाबाद 5197, करनाल 3205, हिसार 2417 और सोनीपत में 2981 एक्टिव केस हैं, जबकि पूरे प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 38558 पहुंच गई है।


लोगों को लापरवाही के चलते केस बढ़ रहे हैं। मास्क नहीं लगाना अब भारी पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। बेड से लेकर तमाम व्यवस्थाएं हमारे पास हैं। लोगों को चाहिए कि वे कोविड-19 नियमों का पालन करें, ताकि इस महामारी से मिलकर लड़ा जा सके। अकेले स्वास्थ्य विभाग के प्रयास काफी नहीं हैं, हम सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।
 -डा. वीना सिंह, महानिदेशक, स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed