फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana news : BBMB will soon appoint member irrigation

एसवाईएल पर हरियाणा का एक और दांव : बीबीएमबी में जल्द होगी सदस्य सिंचाई की नियुक्ति

Sun, 20 Jun 2021 04:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा यशपाल शर्मा, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 20 Jun 2021 04:37 AM IST
सार

  • केंद्रीय विद्युत राज्य मंत्री के समक्ष सीएम ने उठाया मुद्दा, जल्द कार्रवाई का आश्वासन
  • सदस्य सिंचाई का पद सितंबर 2020 में गुलाब सिंह नरवाल के निलंबन के बाद से खाली है

विज्ञापन
haryana news : BBMB will soon appoint member irrigation
Yamuna satluj link - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा सरकार एसवाईएल के अपने हिस्से का पानी लेने के लिए पुरजोर तरीके से जुट गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक और दांव चला है। मुख्यमंत्री ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) में हरियाणा के सदस्य सिंचाई की जल्द नियुक्ति की शनिवार को केंद्रीय विद्युत राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राज कुमार सिंह से हामी भरवा ली। नई दिल्ली में हुई बैठक में मुद्दे पर मनोहर लाल और सिंह के बीच विस्तृत चर्चा हुई। सदस्य सिंचाई का पद सितंबर 2020 में गुलाब सिंह नरवाल के निलंबन के बाद से खाली है।

विज्ञापन


हरियाणा सरकार सदस्य सिंचाई पद भरवाने के लिए तीन वरिष्ठ मुख्य अभियंताओं के नाम का पैनल केंद्र सरकार को भेज चुकी है। उसमें पेंच यह फंस गया था कि केंद्र सरकार में एक लॉबी इस कोशिश में जुटी थी कि बीबीएमबी में सदस्य सिंचाई और ऊर्जा का पद हरियाणा, पंजाब तक सीमित न रखकर अन्य राज्यों के लिए भी खोल देना चाहिए।
विज्ञापन


शनिवार को मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के सामने पुरजोर तरीके से यह बात रखी कि सदस्य सिंचाई का पद हरियाणा के हिस्से का है और उसे तीन सदस्यीय पैनल में से एक उपयुक्त नाम को तय कर जल्द भरा जाए। केंद्रीय मंत्री सिंह ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया है कि जल्द मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि हरियाणा के हितों का ध्यान रखने के लिए पद पर जल्द नियुक्ति जरूरी है। एसवाईएल सहित अन्य जल संबंधी मुद्दों की केंद्र स्तर पर तभी ठोस पैरवी हो पाएगी, जब हरियाणा का सदस्य बीबीएमबी में होगा। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि बीबीएमबी से जुड़े जलाशयों में इस बार पानी का स्तर 40 फीसदी तक गिर गया था।

चूंकि, बीबीएमबी ने अधिक बिजली उत्पादन को तवज्जो दी। इसका खामियाजा हरियाणा को भुगतना पड़ा। मई-जून महीने में प्रदेश में पानी की किल्लत हुई और जगह-जगह लोगों ने नाराजगी जाहिर की। इसलिए सदस्य सिंचाई की नियुक्ति जल्द हो ताकि पानी की उचित आपूर्ति और एसवाईएल निर्माण का मुद्दा केंद्र स्तर पर प्रभावी तरीके से उठाया जा सके।


चेयरमैन के पास सदस्य सिंचाई का कार्यभार, सदस्य ऊर्जा को देने पर हरियाणा ने जताई थी आपत्ति
हरियाणा का सदस्य सिंचाई का पद खाली होने के बाद बीबीएमबी ने सदस्य सिंचाई का कार्यभार सदस्य ऊर्जा को सौंप दिया था। जिस पर मुख्यमंत्री ने डीओ लेटर के जरिये केंद्र सरकार से आपत्ति जताई थी। उसके बाद चेयरमैन को कार्यभार सौंपा गया है। सदस्य ऊर्जा का पद पंजाब के हिस्से है, ऐसे में अगर सदस्य सिंचाई का कार्यभार भी उनके पास रहता तो जल संबंधी मुद्दों पर हरियाणा की उचित पैरवी नहीं हो पाती। बीबीएमबी के 1976 में गठन के बाद से ही सदस्य सिंचाई का पद हरियाणा व सदस्य ऊर्जा का पद पंजाब के हिस्से में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed