{"_id":"64da57682d3438dff7016576","slug":"haryana-new-dgp-will-be-announced-on-august-15-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: मोहम्मद अकील, आरसी मिश्रा व शत्रुजीत कपूर में कौन बनेगा DGP? कल होगी घोषणा, CM के पास पहुंची फाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: मोहम्मद अकील, आरसी मिश्रा व शत्रुजीत कपूर में कौन बनेगा DGP? कल होगी घोषणा, CM के पास पहुंची फाइल
Mon, 14 Aug 2023 10:03 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 14 Aug 2023 10:03 PM IST
सार
पैनल में शामिल तीन आईपीएस अधिकारियों में मोहम्मद अकील, डॉ. आरसी मिश्रा और शत्रुजीत कपूर में से किसी एक के नाम पर मुख्यमंत्री की मुहर लगनी है। उधर, दिनभर ब्यूरोक्रेसी में डीजीपी के चयन को लेकर अटकलों का दौर चलता रहा।
विज्ञापन
शत्रुजीत कपूर, आरसी मिश्रा और मोहम्मद अकील।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के नए डीजीपी के चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) से तीन आईपीएस अधिकारियों के नाम का पैनल मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंच गया है। सोमवार को प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने फाइल सीएमओ को भेजी। अब डीजीपी के चयन पर अंतिम फैसला मुख्यमंत्री मनोहर लाल लेंगे।
विज्ञापन
वर्तमान डीजीपी पीके अग्रवाल का 15 अगस्त को कार्यकाल पूरा हो रहा है। इसके बाद नए डीजीपी यह पदभार संभालेंगे। गौरतलब है कि डीजीपी के चयन को लेकर संघ लोक सेवा आयोग की बैठक 10 अगस्त को दिल्ली में हुई थी। इसमें हरियाणा की ओर से मुख्य सचिव संजीव कौशल और वर्तमान डीजीपी पीके अग्रवाल शामिल हुए थे। उसी रात को यूपीएससी ने नौ आईपीएस अधिकारियों में से तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का चयन कर पैनल तैयार किया था।
विज्ञापन
शुक्रवार को गृह विभाग के सचिव मनीराम शर्मा यूपीएससी से खुद पैनल लेकर चंडीगढ़ पहुंचे थे। गृह विभाग की ओर से नया डीजीपी चुनने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के पास भेज दिया गया है। पैनल में शामिल तीन आईपीएस अधिकारियों में मोहम्मद अकील, डॉ. आरसी मिश्रा और शत्रुजीत कपूर में से किसी एक के नाम पर मुख्यमंत्री की मुहर लगनी है। उधर, दिनभर ब्यूरोक्रेसी में डीजीपी के चयन को लेकर अटकलों का दौर चलता रहा।
विज्ञापन