{"_id":"670fac1ba35300686d081966","slug":"haryana-new-cm-nayab-saini-oath-in-panchkula-krishan-pal-gurjar-says-invitations-sent-to-partners-of-nda-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana New CM Oath: कृष्णपाल गुर्जर बोले- भाजपा की जीत ऐतिहासिक, समारोह भी भव्य होगा, आएंगे NDA नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana New CM Oath: कृष्णपाल गुर्जर बोले- भाजपा की जीत ऐतिहासिक, समारोह भी भव्य होगा, आएंगे NDA नेता
Wed, 16 Oct 2024 05:35 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 16 Oct 2024 05:35 PM IST
सार
भाजपा के पर्यवेक्षक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विधायकों के साथ बैठक की। विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के लिए नायब सिंह सैनी के नाम पर मुहर लगी है।
विज्ञापन
बीजेपी नेता कृष्णपाल गुर्जर।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पंचकूला में कल (वीरवार) को मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है। इस पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता कृष्णपाल गुर्जर का कहा कि शपथ समारोह के लिए एनडीए के सहयोगियों को निमंत्रण भेजा गया है। कन्फर्मेशन भी आ रही है कि एनडीए के बड़े तमाम नेता समारोह के लिए आ रहे हैं। क्योंकि हरियाणा में भाजपा की यह एक शानदार जीत है, इसलिए जश्न भी भव्य होगा।
गुर्जर ने कहा कि पार्टी के सभी बड़े नेता वीरवार को इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनेंगे। हरियाणा में इतिहास लिखा गया है, क्योंकि राज्य में भाजपा की तीसरी बार लगातार सरकार बन रही है। मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में वीरवार को भाजपा की सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश में भी बहुत लंबे अंतराल के बाद 1960 के बाद केंद्र में मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनी है। वहीं हरियाणा में भी भाजपा की यह जीत ऐतिहासिक जीत है।
बता दें कि इससे पहले भाजपा के पर्यवेक्षक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विधायकों के साथ बैठक की। विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के लिए नायब सिंह सैनी के नाम पर मुहर लगी। बैठक में अनिल विज और कृष्ण बेदी ने सैनी का नाम भी रखा था। वहीं नायब सैनी दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में वीरवार को पंचकूला में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। बैठक के बाद सीएम नायब सैनी राज्यपाल से मिलने पहुंचे और सरकार बनाने का दावा पेश किया।

#WATCH | Chandigarh | On oath-taking ceremony in Haryana tomorrow, Union Minister & BJP leader Krishan Pal Gurjar says, "Invitations have been sent to partners of NDA. As it was a grand victory, the celebration will also be grand. All the big leaders of the party will be witness… pic.twitter.com/FwQmdnqxDJ
— ANI (@ANI) October 16, 2024