फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana New Chief Secretary Shakuntala Jakhu

मिलिए, हरियाणा की नई मुख्य सचिव शकुंतला जाखू से

Fri, 01 Aug 2014 02:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 01 Aug 2014 02:28 PM IST
विज्ञापन
Haryana New Chief Secretary Shakuntala Jakhu

हरियाणा की नई मुख्य सचिव शकुंतला जाखू ने कहा कि प्रदेश में सभी अधिकारी जनता की समस्याओं को सुनने व उनके हल को प्राथमिकता दें। ताकि सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास की योजनाओं को जनसाधारण तक आसानी से पहुंचाया जा सके।

विज्ञापन


जाखू वीरवार हरियाणा की नई मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बात कर रही थीं। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना चुनौती पूर्ण कार्य होता है।
विज्ञापन


यदि अधिकारियों को भी इनके विषय में पूर्ण जानकारी होगी तो इसे आसानी लागू किया जा सकता है। जाखू राज्यसभा सदस्य कुमारी सैलजा की दूर की रिश्तेदार हैं।

उन्होंने कहा कि जिलों में तैनात अधिकारियों को तय समय के दौरान तो अवश्य ही लोगों की समस्याएं सुननी चाहिए बल्कि इसके अलावा भी लोगों की दिक्कतों को दूर करने में समय लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार अधिकारियों के तबादले की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस संबंध में जैसे आगे निर्देश मिलते रहेगे तो उन्हें लागू किया जाएगा।

इससे पहले हरियाणा के मुख्य सचिव एससी चौधरी ने अपनी सेवानिवृत्त के अवसर पर कहा कि वे अपने 37 वर्ष के सेवाकाल से पूर्ण संतुष्ट है। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का विशेष आभार व्यक्त किया।

उन्होंने अपने साथी अधिकारियों द्वारा दिये गए सहयोग एवं समान के प्रति भी धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर सरबन सिंह ने भी अपने अनुभव सांझा किये।

रोशनलाल ने सुनाया गीत:

इस दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव रोशनलाल ने विदाई समारोह में ‘मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया, हर फिक्र को धुएं में उड़ाता चला गया’ गीत गुनगुनाकर सभी अधिकारियों का मनोरंजन किया।


कासनी को गले लगा चौधरी ने मांगी माफी
चीफ सेक्रेटरी शकुंतला जाखू को बधाई देने के लिए आईएएस अधिकारी प्रदीप कासनी भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्य सचिव एससी चौधरी ने उन्हें बुलाकर गले लगाया और माफी मांगी। मैने उनसे कहा कि शर्मिंदा न करें, माफी मांगनी है तो समाज से मांगे। हालांकि शुक्रवार को आयोजित होने शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्य सचिव एससी चौधरी सेवा के अधिकार आयोग के मुख्य आयुक्त के तौर पर शपथ ले सकते हैं। उनका शपथ ग्रहण तय माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed