फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana NCC Air Wing Cadet Harvinder Takes Part in Republic Day Parade at Delhi

दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेकर लौटा कैडेट, बोला- मेरा सपना है, सेना में बनूंगा अफसर

Wed, 12 Feb 2020 10:50 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला नेटवर्क, करनाल(हरियाणा)
अमर उजाला नेटवर्क, करनाल(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 12 Feb 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
Haryana NCC Air Wing Cadet Harvinder Takes Part in Republic Day Parade at Delhi
हरविंद्र का स्वागत करती कॉलेज प्राचार्य और एएनओ सुरेश दुग्गल - फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में आयोजित परेड में हिस्सा लेकर लौटे एनसीसी एयर विंग के कैडेट हरविंद्र का कॉलेज में जोरदार स्वागत किया गया। हरविंद्र करनाल में सेक्टर 14 स्थित पंडित चिरंजी लाल राजकीय महाविद्यालय का छात्र है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. रेखा शर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर एएनओ फ्लाइंग ऑफिसर सुरेश कुमार दुग्गल व आर्मी विंग एएनओ लेफ्टिनेंट प्रवीण कौशिक ने हरविंद्र को बधाई दी।
विज्ञापन


इस दौरान फ्लाइंग ऑफिसर सुरेश दुग्गल ने बताया की कैडेट हरविद्र सितम्बर 2019 से ही गणतंत्र दिवस कैंप की तैयारी के लिए आयोजित कैंपों में हिस्सा ले रहा था। कैंपों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए ही हरविंद्र गणतंत्र दिवस कैंप दिल्ली तक पहुंचा। कॉलेज प्राचार्य डॉ. रेखा शर्मा ने कैडेट हरविंद्र की उपलब्धि पर एनसीसी अधिकारी सुरेश दुग्गल, प्रवीण कौशिक, नंबर 2 हरियाणा एनसीसी एयर स्क्वाड्रन करनाल के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन प्रदीप बिश्नोई व उनके पूरे स्टाफ को बधाई दी।  
विज्ञापन


कैडेट हरविद्र ने बताया कि उसने 26 जनवरी को दिल्ली में राजपथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया। वह बेस्ट डायरेक्टरेट इन इंडिया बैनर जीतने वाली टीम का हिस्सा भी बना। कैंप के दौरान उसे माननीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व डायरेक्टर जनरल एनसीसी, एयर चीफ मार्शल, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ से भी मिलने का मौका मिला। मेरा सपना है की मैं भारतीय सेना मे अफसर बनकर देश का नाम रोशन करूं और इसके लिए मैं कड़ी मेहनत करुंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैडेट हरविद्र ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर पंजाब, हरियाणा डायरेक्टरेट के बैनर जीतने पर उसे माननीय राजयपाल सत्यदेव नारायण आर्य व डायरेक्टर जनरल उच्चतर शिक्षा द्वारा भी 21000 रुपये नकद व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed