फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana nagar nigam election after panchayat election

हरियाणा में निकाय चुनाव की तैयारी, बजेगा बिगुल

Fri, 01 Jan 2016 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 01 Jan 2016 10:17 AM IST
विज्ञापन
haryana nagar nigam election after panchayat election

पंचायत चुनाव के बाद हरियाणा में अब निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसका बिगुल भी बहुत जल्द बज जाएगा। प्रदेश सरकार ने इस संदर्भ में राज्य चुनाव आयोग को संकेत दे दिए हैं। सात जनवरी के बाद कभी भी निकाय चुनाव की घोषणा हो सकती है।

विज्ञापन


दो दिन पहले सरकार ने कैबिनेट की बैठक में निकाय चुनाव में शैक्षणिक योग्यता की शर्त का जो निर्णय लिया है, उसका आर्डिनेंस लाने के लिए मंथन चल रहा है। कानूनी सलाह के लिए फाइल विधि विभाग के पास पहुंच गई है। राज्य चुनाव आयोग दोनों चुनाव में 30 से 35 दिन के अंतराल को मान कर चल रहा है।
विज्ञापन


हरियाणा में 28 जनवरी को पंचायत चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो रही है। सरकार की मंशा है कि मार्च में बजट सत्र में सरकार उलझ जाएगी। हैपनिंग हरियाणा समिट भी इसी दौरान गुड़गांव में होनी है। लिहाजा, 15 फरवरी से पहले निकाय चुनाव करवाने की तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक विकास गुप्ता की मौजूदगी में वीरवार को नगर पालिका और परिषद के प्रधान पदों के लिए सीटों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस अवसर पर संबंधित जिलों के उपायुक्त और निकाय के सचिव भी मौजूद थे।

23 महिलाओं को सीट मिलना तय
शहरी निकाय विभाग ने ड्रा के माध्यम से आरक्षित सीटों की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसके तहत 23 पालिकाओं और परिषदों में महिलाओं के लिए सीट आरक्षित होगी, जिसमें नौ सीटें एससी वर्ग की महिलाओं व चार सीटें बीसी वर्ग की महिलाओं केलिए आरक्षित होंगी। अन्य सीटों पर सामान्य वर्ग की महिलाओं को मौका मिलेगा।


एससी वर्ग के लिए आरक्षित

टोहाना, कालांवाली, नारायणगढ़, होडल, रतिया, निसिंग, बरवाला, तरावड़ी और नरवाना।

बीसी वर्ग के लिए आरक्षित
सोहाना, फिरोजपुर झिरका, नारनौल और पुन्हाना।

सामान्य वर्ग के लिए
राजौंद, झज्जर, सिरसा, हांसी, गोहाना, चीका, नूंह, बहादुरगढ़, उचाना, लाडवा।

यहां सामान्य श्रेणी के होंगे उम्मीदवार

हरियाणा की अन्य 20 सीटों नरवाना, जींद, थानेसर, दादरी, शाहबाद, भिवानी, नांगल चौधरी, पिहोवा, कैथल, सफीदों, धारूहेड़ा, महेंद्रगढ़, असंध,  समालखा, बावल, महम, ऐलनाबाद, गन्नौर और होडल सहित एक अन्य सीट को सामान्य श्रेणी में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed