फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana municipal elections result: Haryana Local Body Election Results today

हरियाणा निकाय चुनाव के आज आएंगे नतीजे, सुबह आठ बजे शुरू होगी मतगणना

Wed, 30 Dec 2020 12:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 30 Dec 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Haryana municipal elections result: Haryana Local Body Election Results today
हरियाणा में निकाय चुनाव परिणाम आज। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में 27 दिसंबर को संपन्न निकाय चुनाव के नतीजे आज आएंगे। सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी। राज्य चुनाव आयोग के निर्देश पर संबंधित जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए हैं। सोनीपत, पंचकूला व अंबाला नगर निगम, रेवाड़ी नगर परिषद, सांपला, धारुहेड़ा और उकलाना नगरपालिका के चुनाव हुए हैं। मेयर, नगर परिषद व नगरपालिका अध्यक्ष का सीधा चुनाव हुआ है। 

विज्ञापन


पंचकूला, सोनीपत में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा, जबकि अंबाला में चतुष्कोणीय मुकाबला है। रेवाड़ी नगर परिषद में भी भाजपा व कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। दोनों ही दल निकाय चुनाव में अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। बुधवार दोपहर तक स्थिति साफ हो जाएगी कि जनता ने किसे जनादेश दिया है। सत्तारूढ़ भाजपा, जजपा गठबंधन ने निकाय चुनाव में जीत के लिए पूरी ताकत लगाई है तो कांग्रेस ने भी चुनाव को दमखम के साथ लड़ा है।

विज्ञापन

निकाय चुनाव मत प्रतिशत

  • निगम       प्रतिशत     
  • अंबाला     56.3 
  • सोनीपत   57.7
  • पंचकूला    55.4
  • रेवाड़ी नगर परिषद   69.2
  • सांपला नगरपालिका  81.5
  • धारुहेड़ा    73.8
  • उकलाना  79.2

 

  • अंबाला नगर निगम में कुल वोट 187131, एक लाख से अधिक ने डाले वोट
  • पंचकूला नगर निगम में कुल मतदाता 185708, 94417 ने डाले वोट
  • सोनीपत नगर निगम में कुल मतदाता 250771, 141311 ने डाले वोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed