फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana: MLAs of Jannayak Janata Party Ishwar Singh and Ramniwas Surjakheda opened front against their own party 

Haryana: विकास कार्य न होने से जजपा के दो विधायक नाराज, ईश्वर सिंह का पार्टी कार्यक्रमों में जाने से इनकार, सुरजाखेड़ा ने सीएम में जताई आस्था

Fri, 01 Jul 2022 10:06 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 01 Jul 2022 10:06 AM IST
सार

हरियाणा विधानसभा के वरिष्ठ विधायक ईश्वर सिंह ढाई साल से अपने विधानसभा क्षेत्र की सड़कें बनवाने के लिए चक्कर काट रहे हैं। वह उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से भी मिले, लेकिन काम नहीं हुआ। ऐसा तब है जब पीडब्लयूडी विभाग उपमुख्यमंत्री के पास है। 

विज्ञापन
Haryana: MLAs of Jannayak Janata Party Ishwar Singh and Ramniwas Surjakheda opened front against their own party 
मनोहर लाल और दुष्यंत चौटाला - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

विकास कार्य न होने से हरियाणा में सत्ता की हिस्सेदार जननायक जनता पार्टी के दो विधायकों ईश्वर सिंह और रामनिवास सुरजाखेड़ा ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुहला से विधायक ईश्वर सिंह विधानसभा क्षेत्र की सड़कें न बनने के कारण खफा हैं। उन्होंने पार्टी की बैठकों और कार्यक्रमों में जाने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक उनके क्षेत्र की सड़कों के टेंडर नहीं होंगे, तब तक वह पार्टी के किसी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे। 

विज्ञापन


वहीं, नरवाना से विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा ने भी पार्टी से नाराजगी जाहिर करते हुए गुरुवार को एक निजी चैनल को दिए बयान में स्पष्ट किया कि उनके क्षेत्र में होने वाले विकास कार्य मुख्यमंत्री मनोहर लाल करवा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने मंगलवार को नरवाना से निर्दलीय जीती चेयरपर्सन को उनके पति और अन्य पार्षदों के साथ भाजपा में शामिल करवाया। मुख्यमंत्री निवास पर रामनिवास ने निर्दलीय चेयरपर्सन को भाजपा का पटका पहनवाया। निकाय चुनाव में नरवाना से जजपा ने जो प्रत्याशी उतारा था उसके नाम पर भी विधायक सहमत नहीं थे।   

विज्ञापन

सड़कों के लिए चक्कर काट रहे विधायक 

हरियाणा विधानसभा के वरिष्ठ विधायक ईश्वर सिंह ढाई साल से अपने विधानसभा क्षेत्र की सड़कें बनवाने के लिए चक्कर काट रहे हैं। उनके विधानसभा क्षेत्र में कैथल से चीका, पेहवा से चीका, खरका से गुहला और समाना मंडी अजीमगढ़ की सड़क खस्ताहाल हैं। पहले उन्होंने पत्र लिखे। फिर रिमाइंडर भेजे। वह उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से भी मिले, लेकिन काम नहीं हुआ। ऐसा तब है जब पीडब्लयूडी विभाग उपमुख्यमंत्री के पास है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव पर पड़ा असर 

कैथल जिले से जजपा के पास एक मात्र गुहला विधानसभा की सीट है। ईश्वर सिंह यहीं से विधायक बने। हाल ही में हुए निकाय चुनाव में उनकी पुत्रवधू चुनाव जीतीं। सड़कें न बनने का असर यह हुआ कि चुनाव में जीत का अंतर बहुत कम रहा। अब उनके सामने समस्या यह है कि वह क्षेत्र के लोगों का सामना नहीं कर पा रहे। ईश्वर सिंह का कहना है कि क्षेत्र के लोगों का सामना उन्हें करना पड़ता है। पार्टी को अपनी समस्या बताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed