फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana MLA Anil vij comments on Navjot singh sidhu

अनिल विज ने साधा निशाना, बोले-सिद्धू ने इमरान के ज्यादा गढ़े कसीदे, उन्हें माफी मांगना चाहिए

Mon, 11 Nov 2019 09:31 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 11 Nov 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
Haryana MLA Anil vij comments on Navjot singh sidhu
अनिल विज, नवजोत सिंह सिद्धू

श्री करतार साहिब में आयोजित हुए धार्मिक कार्यक्रम के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा की गई पाक पीएम इमरान की तारीफ पर हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक अनिल विज ने सिद्धू को आड़े हाथों लिया है।

विज्ञापन


विज ने कहा कि श्री करतारपुर साहिब में कार्यक्रम पूरी तरह धार्मिक था, मगर सिद्धू ने इसे राजनीतिक बनाने की कोशिश करते हुए श्री गुरुनानक देवी जी की कम, पाक पीएम इमरान खान की बहुत ज्यादा तारीफ कर दी है, जो उन्हें शोभा नहीं देती। 
विज्ञापन


विज के अनुसार ऐसा कर सिद्धू ने भारतवासियों का अपमान किया है और सिख संगत की भावनाओं से खेला है, लिहाजा सिद्धू को माफी मांगनी चाहिए। विज ने कहा कि सिद्धू का यह पाकिस्तान प्रेम अच्छा नहीं है।  उनके अनुसार श्री करतारपुर साहिब का रास्ता खुला है और इसमें हिंदुस्तान और पाकिस्तान की सरकारों ने अपनी-अपनी भूमिका अदा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करतारपुर में जो आयोजन हुआ वह एक धार्मिक आयोजन था और वहां पर बाबा नानक का गुणगान होना चाहिए था, क्योंकि जो शिक्षा उन्होंने दी थी वह कल भी प्रासंगिक थी, आज भी प्रासंगिक है और युगो युगो तक प्रासंगिक रहेंगी।


उनका गुणगान करने की बजाय सिद्धू ने इमरान खान का गुणगान किया और ऐसा लगा कि यह आयोजन बाबा नानक जी का न होकर इमरान के लिए रखा गया था। विज ने कहा कि सिद्धू को सिख समाज से भी माफी मांगनी चाहिए। विज ने कहा कि इमरान और सिद्धू की जो केमिस्ट्री है उसका एनालिटिकल टेस्ट होना चाहिए, क्योंकि ये हिंदुस्तान में कोई गुल खिलाने की तरफ इशारा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed