फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Minister Anoop Dhanak take charge today

जजपा के इकलौते राज्यमंत्री अनूप धानक ने संभाला कार्यभार, सीएम-डिप्टी सीएम और नैना चौटाला रहीं मौजूद

Tue, 19 Nov 2019 01:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 19 Nov 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Haryana Minister Anoop Dhanak take charge today
अनूप धानक जजपा से मंत्री पद ग्रहण करने वाले इकलौते विधायक हैं।

हरियाणा के पुरातत्व एवं संग्रहालय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अनूप धानक ने कहा कि उन्हें जो दायित्व मिला है उसे निष्ठापूर्वक निभाएंगे। पुरातत्व एवं संग्रहालय, श्रम एवं रोजगार विभाग की जिम्मेदारी निभाते हुए चहुंमुखी विकास करवाया जाएगा। धानक सिविल सचिवालय में पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

विज्ञापन


धानक को सीएम मनोहर लाल, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और विधायक नैना चौटाला ने कार्यभार ग्रहण कराया। इस दौरान अनेक विधायक भी मौजूद रहे। धानक ने कहा कि ऐतिहासिक वस्तुओं और सभ्यताओं की खोज से लेकर संग्रहालयों के संरक्षण का काम किया जाएगा। इससे न केवल पर्यटन का आकर्षण बढ़ेगा, बल्कि रिसर्च को भी बढ़ावा मिल सकेगा।
विज्ञापन


धानक सोमवार दोपहर बाद लगभग तीन बजे हरियाणा सचिवालय पहुंचे और आठवें फ्लोर स्थित कार्यालय में अपना कार्यभार संभाला। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने धानक को पदभार ग्रहण करवाया और शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed