फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana minister Anil Vij targets Congress over emergency

विज ने आपातकाल पर कांग्रेस को घेरा: कहा- इंदिरा ने आंदोलनकारियों को जेल में डाला, मोदी ने आदर से कानून वापसी की घोषणा की

Sat, 20 Nov 2021 08:51 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 20 Nov 2021 08:51 PM IST
सार

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने आपातकाल के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने आंदोलनकारियों को जेल में डाला था। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदर के साथ तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की। भाजपा और कांग्रेस की सोच में यही अंतर है। 

विज्ञापन
Haryana minister Anil Vij targets Congress over emergency
अनिल विज - फोटो : Twitter : @anilvijminister

विस्तार

तीन कृषि कानूनों की वापसी की घोषणा के बाद भाजपा ने कांग्रेस को आपातकाल पर घेरा है। विपक्षी दल पर हमलावर होने की कमान हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने संभाली। उन पर सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने सोशल मीडिया के जरिये पलटवार भी किया। 

विज्ञापन


अनिल विज ने शनिवार को कहा कि एक आंदोलन पहले भी हुआ था। नेता जयप्रकाश नारायण थे, नारा संपूर्ण क्रांति का था। देश में सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस थी। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने बात मानने के बजाय 25 जून 1975 को देश में इमरजेंसी लगाकर सारे नेताओं को जेल में डाल दिया था। एक आंदोलन अब हुआ। 
विज्ञापन


किसानों के आंदोलन को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन कृषि कानूनों को बहुत आदर के साथ वापस लेने की घोषणा कर दी। कांग्रेस और भाजपा में यह अंतर है। ऐसा करने से नरेंद्र मोदी का कद और बढ़ गया है। सबको उनकी बात का सम्मान करना चाहिए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लांबा ने पलटवार करते हुए कहा कि किसान आंदोलन में सरकार के अड़ियल रुख के कारण 700 से ज्यादा किसानों की जान चली गई। उन्हें बचाया जा सकता था। 

किसानों को गाड़ियां चढ़ाकर मौत के घाट उतार दिया गया। शायद पहले वाले आंदोलन में ऐसा नहीं हुआ। दोनों आंदोलनों में यह अंतर है। दोनों आंदोलनों में समानता सिर्फ अहंकार को लेकर है। एक साल और 700 आंदोलनकारियों की मौत के बाद ऐसे प्रवचन किसी को भी रास नहीं आएंगे।


राहुल-प्रियंका गांधी जान लें कांग्रेस का इतिहास
अनिल विज ने कहा कि नरेंद्र मोदी के कानून वापस लेने पर राहुल और प्रियंका गांधी चहक रहे हैं। उन्हें सबसे पहले अपनी पार्टी और खानदान का इतिहास जानना चाहिए। इन्हें प्रजातंत्र पर बोलने का अधिकार नहीं है, क्योंकि इनकी पार्टी ने कभी उसकी लाज ही नहीं रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed