{"_id":"6145d89f8ebc3e475b2d7e7c","slug":"haryana-minister-anil-vij-targeted-navjot-singh-sidhu-and-congress-after-capt-amarinder-singh-resign","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन के इस्तीफे के बाद विज की प्रतिक्रिया: सिद्धू पर तंज, कहा- जहां-जहां पांव पड़े संतन के तहां-तहां बंटाधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन के इस्तीफे के बाद विज की प्रतिक्रिया: सिद्धू पर तंज, कहा- जहां-जहां पांव पड़े संतन के तहां-तहां बंटाधार
Sun, 19 Sep 2021 02:44 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 19 Sep 2021 02:44 AM IST
सार
कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे पर हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्वीट के जरिए कांग्रेस और नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधा। बता दें कि लंबे घमासान के बाद शनिवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा पंजाब के राज्यपाल को सौंप दिया है।
विज्ञापन
अनिल विज
- फोटो : Twitter : @anilvijminister
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री पद से कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफा देते ही सियासी प्रतिक्रियाएं भी आने शुरू हो गई हैं। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर कांग्रेस और नवजोत सिंह सिद्ध पर तंज कसा। विज ने ट्वीट किया कि 'कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दिया है, इसकी पटकथा तो उसी दिन लिख दी गयी थी जिस दिन नवजोत सिंह सिधु का कांग्रेस में प्रवेश हुआ था क्योंकि जहां-जहां पांव पड़े ‘संतन’ के तहां-तहां बंटाधार।'
विज्ञापन
किसानों के मुद्दे पर कैप्टन पर साधा था निशाना
इससे पहले किसानों के मुद्दे पर अनिल विज ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा था। दरअसल, कैप्टन अमरिंदर सिंह का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने किसानों से हरियाणा और दिल्ली में आंदोलन करने की अपील की थी और पंजाब में प्रदर्शन को खत्म करने की बात कही थी। इस पर विज ने कहा था कि कैप्टन अमरिंदर सिंह का बयान बहुत गैर जिम्मेदाराना है। इसका मतलब है कि तुम पड़ोसी राज्य हरियाणा, दिल्ली की शांति भंग करना चाहते हो। इसका मतलब किसानों को उकसाने का काम उन्होंने ही किया है।
विज्ञापन
इस्तीफे के बाद क्या बोले अमरिंदर सिंह
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने इस्तीफे की वजह प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताई। दरअसल, वह बार-बार विधायकों की बैठक बुलाने से नाराज थे। कैप्टन ने मीडिया को बताया कि दो महीने में तीसरी बार विधायकों की बैठक बुलाई गई। दो बार नई दिल्ली में बुलाया गया और एक बार फिर चंडीगढ़ में आज यानि शानिवार को बुलाई। इसके बाद ही मैंने पद छोड़ने का फैसला किया। आज सुबह मैंने कांग्रेस अध्यक्ष को फोन किया और कहा कि मैं इस्तीफा दे रहा हूं।
विज्ञापन
जिस पर भरोसा, उसे बुलाए मुख्यमंत्री
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। अब उन्हें (सोनिया गांधी) जिस पर भरोसा हो, उसे मुख्यमंत्री बनाए। नए मुख्यमंत्री को स्वीकार करने पर कैप्टन ने कहा कि अपने विधायकों और समर्थकों से बात कर फैसला लूंगा।