{"_id":"5a09b3504f1c1bd1408b6477","slug":"haryana-minister-anil-vij-on-movie-padmavati-controversy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'पद्मावती' पर घमासान, मंत्री विज बोले- सेंसर बोर्ड को रोकना चाहिए फिल्म का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पद्मावती' पर घमासान, मंत्री विज बोले- सेंसर बोर्ड को रोकना चाहिए फिल्म का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:12 AM IST
विज्ञापन
Haryana Minister Anil Vij
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में भी संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती का विरोध तेज हो गया है। फिल्म की रिलीज नजदीक आने के साथ ही इसे लेकर रार बढ़ती जा रही है। खेल मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर फिल्म को लेकर संजय लीला भंसाली पर जुबानी हमला बोला है।
विज ने कहा है कि भंसाली ने अपनी फिल्म में न केवल रानी पद्मावती के सम्मान से खिलवाड़ किया है, बल्कि सती प्रथा के विरोध में बने भारतीय कानून का भी उल्लघंन किया है। फिल्म सेंसर बोर्ड स्वतंत्र संस्था है, फिर भी उसे लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए फिल्म का प्रदर्शन नहीं होने देना चाहिए।
इस संबंध में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री को प्रदेश की जनभावनाओं से अवगत करवा दिया गया है। वह फिल्म का कड़ा विरोध करते हैं। रानी पद्मावती देश की आन, बान और शान रही है, जिन्होंने चित्तौड़ के राजा राणा रतन सिंह के युद्ध में बलिदानी होने पर 16 हजार महिलाओं के साथ जौहर दिखाया था।

अनिल विज
- फोटो : SELF
उन्होंने कहा कि इतिहास से छेड़छाड़ कर ऐसे उच्च चरित्र की रानी को सार्वजनिक तौर पर नाचते हुए दिखाना भारतीय समाज का अपमान है। यह घोर आपत्तिजनक है। हिंदुस्तान में अब सती प्रथा पर पूर्ण प्रतिबंध है, ऐसे में कोई भी व्यक्ति सती प्रथा को बढ़ावा देने वाली फिल्म का प्रदर्शन नहीं कर सकता है।
ऐसा करने से सती प्रथा के प्रतिबंध पर बने भारतीय कानून का सरेआम उल्लंघन होगा। भंसाली को अपनी फिल्मों के लिए अलाउद्दीन खिलजी जैसे लोगों की कहानी ही क्यों मिलती है, जिनसे भारतीय जनमानस आहत होता है। भारतीय संस्कृति में ऐसे अनेक वीरों की गाथा है, जिसे समाज में दिखाया जा सकता है। लेकिन, वे ऐसा नही करेंगे, क्योंकि वे एक विचारधारा को बढ़ावा देने के लिए ही काम करना चाहते हैं।
अब्दुल्ला का पाक प्रेम और गांधी परिवार का अब्दुल्ला प्रेम कश्मीर की शांति में बाधा
विज ने फारूक अब्दुल्ला के पाकिस्तान के पक्ष में दिए बयान पर भी कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। उन्होंने कहा कि फारूक अब्दुल्ला का पाकिस्तान प्रेम और गांधी परिवार के अब्दुल्ला प्रेम से ही कश्मीर में हालात सामान्य नहीं हो रहे हैं। बता दें कि उद्योग मंत्री विपुल गोयल भी पद्मावती के विरोध में मोर्चा खोल चुके हैं।