फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Loksabha Elections Review

कांग्रेस के हाथ से यादव और जाट, दोनों खिसके!

Mon, 19 May 2014 12:14 PM IST
डॉ. सुरेंद्र धीमान/अमर उजाला, चंडीगढ़
डॉ. सुरेंद्र धीमान/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 19 May 2014 12:14 PM IST
विज्ञापन
Haryana Loksabha Elections Review

कांग्रेस की बुरी हार का ठीकरा फिलहाल किसी के सिर नहीं फूटा है, मगर प्राथमिक तौर पर तीन बातें प्रमुख तौर पर कांग्रेस की हार का कारण बनी हैं। राव इंद्रजीत के जाने के बाद यादव बाहुल्य सीटों पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है, वहीं जाटों को आरक्षण देकर बड़ा राजनीतिक खेल खेलने का भी कांग्रेस को उलटा नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार जाट बाहुल्य क्षेत्रों में अधिकतर जाटों ने इनेलो को वोट दिया है। कांग्रेसी पूरे नौ साल प्रदेश की बेलगाम अफसरशाही पर लगाम कसने की मांग करते रहे, मगर सीएम लगाम नहीं कस पाए। इसलिए अफसरशाही के कारण भी कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा है।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने खुले तौर पर हार के कारणों में अफसरशाही को भी शामिल किया है। कांग्रेस को भितरघात का नुकसान हुआ है। भितरघात का नुकसान पिछले विधानसभा चुनाव में भी झेलना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

राव इंद्रजीत का साथ छूटने से हुआ नुकसान

Haryana Loksabha Elections Review

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कांग्रेस को हाईजैक करने का आरोप लगाकर कांग्रेस के साथ 35 साल का रिश्ता तोड़ते हुए राव इंद्रजीत सिंह भाजपा में शामिल हुए और गुड़गांव से चुनाव लड़ा।

इस चुनाव में यादव बाहुल्य सभी क्षेत्रों में भाजपा महेंद्रगढ़, नांगल चौधरी, नारनौल, बावल, रेवाड़ी, अटेली, कोसली, पटौदी, बादशाहपुर से एकजुट होकर कांग्रेस के खिलाफ और भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में वोट दिया। इन सीटों पर यादवों के जितने वोट हैं उनसे भी ज्यादा वोट भाजपा को मिले हैं।

हुड्डा पर उलटा पड़ा जाट कार्ड

Haryana Loksabha Elections Review

जाटों को आरक्षण दिलवाकर मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जाट कार्ड खेलने का प्रयास किया था, मगर उसका उलटा असर हो गया। इससे गैर जाट वोटर अधिकतर संख्या में कांग्रेस से खिलाफ हो गया। हिसार, जींद, सिरसा, कैथल जिलों के अधिकतर जाटों ने इनेलो के पक्ष में खुलकर वोट दिया। इससे कांग्रेस के दिग्गज चौधरी बीरेंद्र सिंह और संपत सिंह ने खुलकर स्वीकार किया है।

चुनाव परिणाम के अनुसार जाट बाहुल्य उचाना, नारनौंद और उकलाना विधानसभा क्षेत्रों ने इनेलो के दुष्यंत चौटाला को इतनी वोटें दी कि हजकां के कुलदीप बिश्नोई शेष छह विधानसभा सीटों पर चौटाला की लीड नहीं तोड़ पाए। सिरसा का गढ़ इनेलो ने दोबारा जीत लिया।

सोनीपत लोकसभा में भी जाटों की कुछ वोटें इनेलो को मिलीं और यहीं से जाटों की काफी वोटें कांग्रेस को जाने का अनुमान है। रोहतक और झज्जर से जाट समुदाय के अधिकतर वोट कांग्रेस के पक्ष में जाने का अनुमान है। वैसे इस बार जाटों और गैर जाटों की वोटें भाजपा को मिली हैं, जिससे भाजपा की जबर्दस्त जीत दर्ज हुई।

अफसरशाही पर लगाम की बात कही मगर कसी नहीं

Haryana Loksabha Elections Review

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गोहाना की 10 नवंबर की रैली में कहा था कि उनके पास लोग आते हैं और अफसरों के बारे में बात करते हैं। वे अफसरों पर लगाम कसने के लिए काम करेंगे। ऐसा कानून बनाएंगे कि अफसरों पर लगाम कसी जा सके।

सीएम ने जींद की रैली में कहा था कि भ्रष्टाचार रोकने के लिए वे कानून बनाएंगे। यह कानून अब तक नहीं बन पाया। सीएम ने सभी उपायुक्तों से हर 15 दिन के दौरान एक रात गांवों में गुजारने का आदेश दिया था, मगर एक-दो डीसी को छोड़ किसी ने रात नहीं गुजारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed