फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana leaders got responsibility in Delhi Assembly elections.

Chandigarh News: दिल्ली विधानसभा चुनाव में हरियाणा के नेताओं को मिली जिम्मेदारी

Sun, 05 Jan 2025 08:10 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 08:10 PM IST
विज्ञापन
Haryana leaders got responsibility in Delhi Assembly elections.
फरवरी में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, सीएम सैनी की भी रहेगी अहम भूमिका
विज्ञापन




शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने डाला डेरा, अन्य नेताओं को भी जल्द मिलेगी जिम्मेदारी

चंडीगढ़। दिल्ली विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव की घोषणा अभी नहीं हुई है मगर, भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। साथ ही राजनीतिक दलों ने दिल्ली से सटे प्रदेशों के नेताओं की ड्यूटी लगानी शुरू कर दी है। इस बार दिल्ली के चुनाव में हरियाणा भाजपा के नेता बड़ी भूमिका में होंगे। पार्टी ने अभी से आधा दर्जन नेताओं को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी दे दी है। वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री व करनाल से सांसद मनोहर लाल की भी भूमिका अहम रहने वाली है।

पार्टी ने फिलहाल शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को जिम्मेदारी दे दी है। दो दिन पहले दिल्ली में हुई बैठक में ये सभी मौजूद थे। वहीं, हरियाणा के प्रभारी सतीश पूनिया को भी दिल्ली चुनाव में विशेष जिम्मेदारी दी गई है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि उनकी हरी नगर, तिलक नगर, राजौरी गार्डन समेत पांच विधानसभा क्षेत्रों में ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने दावा किया कि इस बार हरियाणा की तरह दिल्ली में भी डबल इंजन की सरकार होगी। दिल्ली में न तो लोगों को पानी मिल रहा और न ही केंद्र की सुविधाओं का लाभ। हरियाणा की विकास गति को लोग देख रहे हैं और वे परिवर्तन चाहते हैं।
विज्ञापन


हरियाणा भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि दिल्ली में पंजाबी, जाट, गुर्जर, ब्राह्मण, वैश्य और दलित समुदाय के लोग काफी संख्या में हैं। हरियाणा के लोग भी दिल्ली में काफी संख्या में रहते हैं। वहीं, हरियाणा एक ऐसा राज्य है, जहां भाजपा ने केंद्र सरकार के साथ तीसरी बार वापसी की है। लिहाजा पार्टी ने हरियाणा के तेज तर्रार नेताओं को जिम्मेदारी देने का फैसला किया है। अभी कई और मंत्री, विधायकों की जिम्मेदारी तय होनी बाकी है। बहुत जल्द पार्टी इसकी सूची जारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम सैनी को बनाया जाएगा स्टार प्रचारक

दिल्ली विधानसभा चुनाव में सीएम नायब सिंह सैनी की भूमिका अहम होने वाली है। पार्टी उन्हें स्टार प्रचारक बनाएगी। सीएम सैनी अभी से दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधने में लगे हैं। दो दिन पहले एक जनसभा में उन्होंने केजरीवाल को ठग और भ्रष्टाचारी कहकर संबोधित किया था। वहीं, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की भी दिल्ली विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका रहेगी। दिल्ली में पंजाबी समुदाय के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। मनोहर लाल की गिनती पंजाबी समुदाय के बड़े नेता के तौर पर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed