Haryana News: कौशल रोजगार निगम भरेगा एक लाख पद, पदनाम, कार्य और शैक्षणिक योग्यता तय
मुख्य सचिव कार्यालय सख्ती से इनको निर्देश लागू करने को कहा है। बोर्ड, निगमों की सिफारिश पर होने वाली भर्ती के पहले पदनाम ही तय नहीं थे, इसलिए नियुक्तियों में दिक्कत थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत करीब एक लाख पद भरे जाने हैं। 29 श्रेणियों में कच्चे कर्मचारियों की भर्ती होगी। अशिक्षित युवाओं से लेकर डिप्लोमा और डिग्री धारकों को नौकरी मिलेगी। इनके लिए पदनाम, कार्य और शैक्षणिक योग्यता तय कर दी। मानव संस्थान विभाग ने शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
मुख्य सचिव कार्यालय सख्ती से इनको निर्देश लागू करने को कहा है। बोर्ड, निगमों की सिफारिश पर होने वाली भर्ती के पहले पदनाम ही तय नहीं थे, इसलिए नियुक्तियों में दिक्कत थी। अधिसूचना में कहा गया है कि अगर तीनों स्तर की किसी भी भर्ती में कोई पदनाम शामिल नहीं हो पाया हो तो इसके लिए निगम के संज्ञान में जानकारी लाएं। सरकार का लक्ष्य है कि निगम के तहत एक लाख लोगों को रोजगार देना है।
जॉब रोल लेवल -1
मल्टी टास्किंग ऑफिस वर्कर्स: हिंदी या संस्कृत के साथ दसवीं जरूरी।
पद: चपरासी, डाक रनर, सहायक, प्रोसेस सर्वर, स्टोर मैन, अटेंडेंट, लाइब्रेरी सहायक।
मल्टी टास्किंग अस्पताल वर्कर्स: पांचवीं पास
पद: वार्ड अटेंडेंट, लैब अटेंडेंट, ड्रेसर, वार्ड ब्याय, लेबर रूम अटेंडेंट, वार्ड सरवेंट आदि।
मल्टी टास्किंग पब्लिसिटी वर्कर्स: पांचवीं पास
ड्रामा पार्टी, गैलरी अटेंडेंट, परेड अटेंडेंट, थियेटर अटेंडेंट, डार्क रूम अटेंडेंट, कैमरा अटेंडेंट, अनाउंसर, भजन पार्टी आदि।
मल्टी टास्किंग फील्ड वर्कर्स: पांचवीं पास
माली, कूली, धोबी, बेलदार, मेट, मजदूर, सफाईकर्मी, गेंग मेट, लिफ्टमेन आदि।
मल्टी टास्किंग कंस्ट्रक्शन वर्कर्स: पांचवीं पास
टी मेट, मैसन, पेंटर, क्रेन आपरेटर, रोड मेट, लेबरर अटेंडेंट (कंस्ट्रक्शन)
मल्टी टास्किंग किचन वर्कर्स: कक्षा पांचवीं पास
कुक, कुक मेट, तंदूरिया, वेटर, मैस हेल्पर, कीचन अटेंडेंट आदि।
मल्टी टास्किंग टेक्निकल वर्कर्स: पांचवीं पास
इलेक्ट्रिशियन, हेल्पर (पलंबर, कारपेंटर), ब्लैकस्मिथ, कारपेंटर, मैकेनिक, पलंबर, वेलडर, वर्कशाप अटेंडेंट, टेलर, बारबर, मोची, लैब अटेंडेंट, एनिमल अटेंडेंट, डॉग हेंडलर।
मल्टी टास्किंग श्राइन वर्कर: पांचवी पास
पूजा सेवक आदि
मल्टी टास्किंग सिक्योरिटी वर्कर्स: अशिक्षित
गेट कीपर, चोकीदार, सिक्योरिटी मैन, वाचमैन आदि। इसी प्रकार, मल्टी टास्किंग सेनीटेशन वर्कर्स के लिए भी अनपढ़ आवेदन कर सेंकेगे। इनके पद सफाई कर्मी और सीवरमैन होंगे।
जॉब रूल लेवल-2
मल्टी टास्किंग आफिस पर्सोनाइल: 12वीं कक्षा के साथ कंप्यूटर का ज्ञानपद: क्लर्क, कंप्यूटर ऑपरेटर, एलडीसी आदि।
सहायक, यूडीसी, लाइब्रेरियन आदि: कक्षा 12वीं पास
स्टेनोग्राफी: 12वीं कक्षा के साथ साथ शार्ट हैंड में डिप्लोमा
मल्टी टास्किंग फील्ड पर्सोनाइल: 12वीं के साथ अपनी लाइन का अनुभव
पद: पंचायत सहायक, राजस्व सहायक आदि।
मल्टी टास्किंग ट्रांसपोर्ट पर्सोनाइल:
ड्राइवर पद के लिए कक्षा दसवीं के साथ 5 साल पुराना ड्राइवर लाइसेंस मान्य होगा, जबकि कंडक्टर के लिए 12वीं कक्षा के साथ प्रोफेनल जानकारी होना जरूरी है।
मल्टी टास्किंग सिक्योरिटी: सिक्योरिटी ड्यूटी या गार्ड ड्यूटी देनी होगी। इसके लिए 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है।
मल्टी टास्किंग हास्पटेलिटी: रिस्पनिस्ट, सुपरवाइजर आदि। 12वीं कक्षा के साथ प्रोफेसनल जानकारी।
मल्टी टास्किंग श्राइन: सहायक पुजारी, पुजारी आदि। इन पदों के लिए दसवीं कक्षा के साथ डिप्लोमा या अपने फील्ड में अनुभव।
मल्टी टास्किंग पब्लिसिटी: फोटोग्राफर पद के लिए कक्षा दसवीं के साथ आईटीआई या डिप्लोमा।
मल्टी टास्किंग टेक्निकल: टेक्निशियन पद के लिए दसवीं के साथ आईटीआई डिप्लोमा जरूरी है।
जॉब रूल आफ लेवल-3
टेक्निकल एसोसिएट्स: टेक्निकल सुपरवाइजर पद के लिए अपनी लाइन में डिप्लोमा इन इंजीनिरिंग।
फारमेन, एस्सिटेंट लाइनमेन, शिफ्ट अटेंडेंट आदि के लिए आईटीआई या अपने फील्ड में डिप्लोमा।
पैरा मेडिकल एसोसिएट्स: रेडियोग्राफर, फार्मासिस्ट, नर्स, लैब टेक्निशियन आदि के लिए डिप्लोमा या डिग्री।
पैरा वेटरनरी एसोसिएट्स: वीएलडीए, वीएलईओ आदि के लिए डिप्लोमा या डिग्री होना जरूरी है।
पैरा टीचिंग एसोसिएट्स :
टीचर आदि के लिए 12वीं कक्षा के साथ 2 साल का डीएड या बीए, बीएड।
फिजिकल एजुकेशन एसिस्टेंट के लिए दसवीं के साथ फिजिकल एजुकेशन में सर्टिफिकेट।
आर्ट एजुकेशन एसिस्टेंट के लिए डिप्लोमा, डिग्री, इंस्ट्रक्टर के लिए भी डिप्लोमा या डिग्री और वोकेशनल टीचर के लिए बीए संबंधित विषय के साथ।
पेरा अकाउंट एसोसिएटस: अकाउंटेंट के लिए बीकाम के साथ अनुभव
पेरा प्लानिंग, स्टेटिसटिकल एसोसिएटस: स्टेटिसटिकल एसिस्टेंट, रिसर्च एसिस्टेंट के लिए मैथ के साथ बीए, इकनॉमिक्स या कामर्स।
पेरा लीगल एशोसिएट्स: लीगल एसिस्टेंट के लिए कानन में ग्रेजुएट।
पेरा आर्किटेक्ट एसोसिएटस: ड्राफ्टसमैन के लिए ड्राफ्टसमैन या आर्किटेक्ट में डिप्लोमा
पेरा इलेक्ट्रिकल: जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल पद के लिए डिप्लोमा इन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग।
पेरा इंजीनियरिंग एसोसिएट्स: जूनियर इंजीनियर पद के लिए संबंधित विषय में डिप्लोमा
कक्षा दसवीं में हिंदी या संस्कृत विषय होना जरूरी है या हिंदी के साथ हायर स्टेंडटर्स