फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Kaushal Rozgar Nigam could not give a single job yet

हरियाणा कौशल रोजगार निगम: छह माह पहले हुआ गठन, अब तक नहीं दे सका एक भी नौकरी, इन पदों के लिए मांगे आवेदन

Sun, 03 Apr 2022 09:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 03 Apr 2022 09:46 PM IST
सार

निगम अधिकारियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। हाल ही में ड्राइवर व कंडक्टर के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इससे पहले 1000 आयुष योग सहायक भर्ती अप्रैल माह में करने की तैयारी है।

विज्ञापन
Haryana Kaushal Rozgar Nigam could not give a single job yet
हरियाणा कौशल रोजगार निगम - फोटो : hkrnl.itiharyana.gov.in

विस्तार

करीब छह माह पहले गठित हरियाणा कौशल रोजगार निगम अभी तक कोई नई नौकरियां नहीं दे पाया है। विभागों, बोर्डों और निगमों में काफी संख्या में पद खाली हैं लेकिन अभी तक एक भी भर्ती पूरी नहीं हो पाई है। इससे प्रदेश के युवाओं में रोष बढ़ता जा रहा है। युवाओं के लिए नौकरियों का इंतजार बढ़ता जा रहा है। 

विज्ञापन


गौर हो कि सितंबर 2021 में विभागों में डीसी रेट पर लगे कर्मचारियों के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम बनाया गया था। इससे पहले विभागों में ठेकेदारों के माध्यम से भर्ती होती थी। ठेकेदारी को खत्म करने के लिए निगम का गठन किया गया है। मुख्य सचिव की ओर से सभी विभागों को खाली पदों का ब्योरा निगम को भेजे जाने को लेकर निर्देश भी दिए जा चुके हैं। काफी संख्या में विभाग खाली पदों की पूरी जानकारी निगम को दे चुके हैं लेकिन अभी भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन


अनुमान है कि निगम के माध्यम से करीब 50 हजार कच्ची नौकरियां दी जानी हैं। पिछले छह माह से विभागों में डीसी रेट पर कर्मचारी नहीं रखे जाने से विभागों में कर्मचारियों की कमी हो गई है और कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पक्की नौकरी देने की मांग
सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने कहा कि ये युवाओं को भ्रमित करने की कोशिश है। युवाओं को कच्ची नहीं पक्की नौकरी देनी चाहिए। वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता श्वेता ढुल का कहना है कि कच्ची नौकरियां लगाना गलत है। विभागों में पक्की नौकरियां लगानी चाहिए लेकिन इसमें भी देरी की जा रही है। न ही युवाओं को इसकी जानकारी दी जा रही है। कब परीक्षा होगी या कैसे इसमें चयन होगा, इसका पूरा शेड्यूल जारी किया जाना चाहिए।


अब तक इन पदों के लिए मांगे आवेदन
निगम अधिकारियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। हाल ही में ड्राइवर व कंडक्टर के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इससे पहले 1000 आयुष योग सहायक भर्ती अप्रैल माह में करने की तैयारी है। साथ ही 2000 पीटीआई व 1000 ड्राइंग टीचर के लिए पंजीकरण खोला गया है। अन्य के लिए तैयारियां की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed