{"_id":"5e39b676c6eaf96fef1a82e6","slug":"haryana-judicial-service-examination-hisar-s-nidhi-siwach-becomes-judge","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार की निधि सिवाच बनीं जज, हासिल की 5वीं रैंक, राजस्व विभाग चंडीगढ़ में हैं तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार की निधि सिवाच बनीं जज, हासिल की 5वीं रैंक, राजस्व विभाग चंडीगढ़ में हैं तैनात
Wed, 05 Feb 2020 09:18 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 05 Feb 2020 09:18 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
लक्ष्य हासिल करने का जज्बा और जुनून हो तो सफलता निश्चित तौर पर मिलती है। यह कहावत हिसार के सेक्टर-13 निवासी निधि सिवाच ने हरियाणा न्यायिक सेवा की परीक्षा में प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल कर साबित कर दिखाया। मूलरूप से फतेहाबाद के गांव गोरखपुर की रहने वाली निधि वर्तमान में राजस्व विभाग चंडीगढ़ में बतौर एडीए कार्यरत हैं। हरियाणा न्यायिक सेवा का परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित किया गया।
विज्ञापन
राजस्व विभाग चंडीगढ़ में बतौर एडीए सेवाएं दे रहीं निधि
इससे पहले निधि सिवाच ने वर्ष 2015-16 में आयोजित एडीए की परीक्षा में हरियाणा भर में पहला स्थान प्राप्त किया था। निधि ने 10वीं व 12वीं की पढ़ाई हिसार स्थित जिंदल मॉडर्न स्कूल से की। पंजाब विश्वविद्यालय से एलएलबी और एलएलएम की पढ़ाई कर चुकी निधि वर्तमान में राजस्व विभाग चंडीगढ़ में बतौर एडीए अपनी सेवाएं दे रहीं है।
विज्ञापन
निधि के पिता धर्मपाल सिवाच स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से मैनेजर के पद पर सेवानिवृत्त हुए हैं। वहीं उनकी मां सरोज बाला गृहिणी हैं। हरियाणा न्यायिक सेवा परीक्षा में सफलता हासिल करने पर निधि सिवाच ने बताया कि एलएलबी और एलएलएम की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने सिविल जज बनने का लक्ष्य निर्धारित कर लिया था। उन्होंने कहा कि यदि लक्ष्य बनाकर पूरी तन्मयता से अध्ययन और तैयारी की जाए तो सफलता मिलना निश्चित है।
विज्ञापन