फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana jat reservation, yashpal malik jasia rally, yashpal malik rohtak rally

जाट आरक्षणः जसिया रैली खत्म, केंद्रीय मंत्री बोले- आरक्षण तो हम लेकर रहेंगे

Sun, 26 Nov 2017 05:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Sun, 26 Nov 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
haryana jat reservation, yashpal malik jasia rally, yashpal malik rohtak rally
जसिया में यशपाल मलिक ने चेताया - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में आरक्षण को लेकर जाट फिर से लामबंद हो गए हैं, जिसके चलते रोहतक के जसिया में रविवार को महारैली की गई। इसमें कई ऐलान हुए। रैली में 40 हजार लोग शिरकत करने के लिए पहुंचे। जाट नेता यशपाल मलिक ने इस महारैली का आह्वान किया था और इसमें चौधरी बीरेन्द्र सिंह, अभय चौटाला समेत 25 हजार लोग पहुंचे।
विज्ञापन


जाटों की लड़ाई को आगे बढ़ाने के नाम पर जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक ने पूरे देश के जाटों से जसिया पहुंचने की अपील की थी। रैली में रामपाल समर्थकों ने भी हिस्सा लिया और संस्थान के लिए 15 लाख रुपये नकद दिए। पूर्व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष जगमीत बराड़ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं रैली में इनेलो नेता अभय चौटाला ने दीनबंधु प्रतियोगी परीक्षा एवं कौशल विकास संस्थान के लिए एक करोड़ रुपये दिए। केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि आरक्षण हम लेकर रहेंगे। अगर दिसंबर तक सरकार नहीं मानी तो आंदोलन फिर शुरू किया जाएगा और किसी को भी गांव में घुसने नहीं देंगे, चाहे सीएम हो, मंत्री हों या एमएलए हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

खट्टर सरकार के तीन जाट मंत्रियों को नहीं भेजा निमंत्रण

haryana jat reservation, yashpal malik jasia rally, yashpal malik rohtak rally
जाट नेता यशपाल मलिक - फोटो : अमर उजाला
यशपाल मलिक ने पक्ष और विपक्ष के जाट नेताओं को निमंत्रण भेजा है, लेकिन खट्टर सरकार में मंत्री कैप्टन अभिमन्यु और ओपी धनखड़ समेत हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला को भी निमंत्रण नहीं भेजा है।

ये है जाटों की लड़ाई
साल 2016 में जाट आरक्षण आंदोलन जसिया गांव से शुरू हुआ था। आंदोलन की आग में कई बेकसूरों की जान गई और करोड़ों रुपये की सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा। मुरथल में कई महिलाओं से गैंगरेप की बातें सामने आईं।

इस मामले में जांच के बाद कई संदिग्ध जाट नेताओं को गिरफ्तार किया गया। जाट नेताओं से केस हटाने और आरक्षण को लेकर खापों ने यशपाल मलिक को चंदा दिया था और उस चंदे के दुरुपयोग के आरोप में जाटों ने जाट महारैली का विरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed