{"_id":"57b6bf884f1c1b363c6eb40a","slug":"haryana-international-film-festival-schedule-organizing-in-gju-hisar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में देखिए 45 फिल्में, ये रहा शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में देखिए 45 फिल्में, ये रहा शेड्यूल
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
Updated Fri, 19 Aug 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
गेयटी थियेटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
8 सितंबर से हरियाणा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल शुरू होने जा रहा है। इस बार इसमें 45 फिल्में दिखाई जाएंगी, जिनमें 10 विदेशी मूवी होंगी। जीजेयू हिसार में होने वाले पहले इस फेस्टिवल की ओपनिंग पर हरियाणवी फीचर फिल्म लाडो दिखाई जाएगी। वहीं तीन गायकों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। पहले दिन रणबीर हुड्डा, यशपाल शर्मा और आशुतोष राणा आदि कलाकार आएंगे।
चार दिनों तक चलने वाले इस फेस्टिवल में चार हरियाणवी फिल्में होंगी, जिनमें 8 सितंबर को लाडो के बाद 9 सितंबर को पगड़ी, 10 सितंबर को सतरंगी और 11 सितंबर को सांझी फिल्म दिखाई जाएंगी। यह बात जीजेयू के कुलपति और फेस्टिवल के आयोजनकर्ताओं ने जीजेयू में एक संयुक्त प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि हरियाणवी संस्कृति से रूबरू करवाने के लिए यह फिल्म फेस्टिवल एक बड़ा मंच साबित होगा।
इस दौरान उनके साथ हरियाणवी फिल्मों के निर्देशक धर्मेंद्र डांगी, मशहूर नाटककार मनीष जोशी आदि उपस्थित रहे। गौरतलब है कि 8 सितंबर से शुरू होने वाला चार दिवसीय फिल्म फेस्टिवल हरियाणा का पहला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल होगा। फेस्टिवल का आयोजन संस्कृति सोसायटी फॉर आर्ट एंड कल्चरल डेवलपमेंट द्वारा आयोजित करवाया जाएगा, जिसमें हरियाणवी कलाकारों के अलावा बॉलीवुड की हस्तियों को भी आना है।
विज्ञापन
फेस्टिवल के दौरान दर्शकों को विभिन्न भाषाओं की कुल 45 फिल्में दिखाई जाएंगी। इनमें 10 विदेशी फिल्मों के अलावा विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई 5-6 शॉर्ट फिल्में भी हैं। इस दौरान तीन लोगों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी दिए जाएंगे। फेस्टिवल की ओपनिंग और क्लोजिंग पर हरियाणवी डांस और आर्केस्ट्रा की प्रफोर्मेंस होगी।

इन भाषाओं की फिल्में दिखाई जाएंगी
थियेटर की दुनिया
- फोटो : डेमो फोटो
फेस्टिवल के दौरान हिंदी और हरियाणवी सहित कई भाषाओं की फिल्में दिखाई जाएंगी। इस मौके पर इंग्लिश, हिंदी, मराठी, तेलगू, जर्मन, बंगाली, कोंकणी, हरियाणवी, हिमाचली, फ्रेंच, पार्शियन, उड़िया, और पंजाबी भाषाओं की फिल्में प्रदर्शित होंगी। अन्य भाषाओं की फिल्मों के साथ सब टाइटल भी दिया जाएगा, जिससे दर्शक दूसरी फिल्में भी आसानी से समझ सकेंगे।
इनको मिलेगा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
हरियाणा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में तीन सिंगर्स को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। इनमें अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी में म्यूजिक दे चुके जेपी कौशिक शामिल हैं। जेपी कौशिक 20 से अधिक हरियाणवी फिल्मों के अलावा केएस अब्बास की लगभग सभी फिल्मों में म्यूजिक दे चुके हैं। इनके अलावा दिलराज कौर और भाल सिंह बल्हारा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया जाएगा। भाल सिंह बल्हारा हरियाणवी फिल्मों में कई हिट गाने दे चुके हैं। वे प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी रहे हैं।
इन हस्तियों से होंगे रूबरू
पहले दिन- रणबीर हुड्डा, यशपाल शर्मा, आशुतोष राणा, पंडित जसराज, अश्विनी चौधरी
दूसरे दिन- मेघना मलिक, यशपाल शर्मा
तीसरे दिन- जयदीप अहलावत, यशपाल शर्मा
चौथे दिन- ओमपुरी, सोनू निगम, सुमित्रा हुड्डा, पियूष मिश्रा, मुकेश छाबड़ा, जेपी कौशिक, दिलराज कौर, राजकुमार राव।
उपरोक्त के अलावा हरियाणवी फिल्मों से जुड़े सभी कलाकारों को भी फेस्टिवल में बुलाया गया है।