फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana: Independent candidate joins BJP after winning election

हरियाणा : चेयरमैन पद पर निर्दलीय चुने गए, अब बदली आस्था, पहना भाजपा का पटका

Sat, 02 Jan 2021 12:24 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 02 Jan 2021 12:24 PM IST
विज्ञापन
Haryana: Independent candidate joins BJP after winning election
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ धारुहेड़ा नगर परिषद के नवनियुक्त चेयरमैन (नीले मास्क में) - फोटो : फाइल फोटो
30 दिसंबर को धारूहेड़ा नगर परिषद चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार कंवर सिंह 600 से अधिक वोट से जीत दर्ज कर चेयरमैन पद पर कब्जा करने में कामयाब रहे थे। धारूहेड़ा की जनता ने भाजपा समर्थित जजपा प्रत्याशी को 10 उम्मीदवारों में से छठे नंबर पर धकेल दिया था।
विज्ञापन


महज दो दिन बाद ही चेयरमैन बने कंवर सिंह की आस्था बदल गई और उन्होंने चंडीगढ़ पहुंचकर सीएम मनोहर लाल की मौजूदगी में भाजपा का पटका पहन लिया। अब धारूहेड़ा की जनता अपने आपको ठगा महसूस कर रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - किसान आंदोलन के बीच हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा को शिकस्त, एक सीट पर कांग्रेस जीती 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर चुनाव में मिली हार के बाद दूसरे नंबर पर रहे संदीप बोहरा कंवर सिंह के 10वीं के सर्टिफिकेट को फर्जी बताकर अपनी संभावनाएं टटोलने में लगे हुए हैं। संदीप बोहरा ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि चुनाव आयोग की ओर से चेयरमैन के लिए 10वीं पास योग्यता रखी है, लेकिन कंवर सिंह का सर्टिफिकेट फर्जी है।

सर्टिफिकेट पर जो बोर्ड दर्शाया गया है, ऐसा कोई बोर्ड ही नहीं है। वहीं नव निर्वाचित चेयरमैन ने कहा कि लोगों ने उन्हें सर्टिफिकेट देखकर नहीं चेहरा देखकर वोट दिए हैं। ऐसे में हार की खीज निकालने के लिए इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं, जो बेबुनियाद हैं।  

चुनाव में हार के बाद बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। धारूहेड़ा का विकास कराने के लिए भाजपा में शामिल हुआ हूं। 10वीं का सर्टिफिकेट कोई मामला नहीं है। प्रशासन को फैसला आने तक गजट नोटिफकेशन के लिए नाम नहीं भेजना चाहिए। - कंवर सिंह, नव निर्वाचित चेयरमैन धारूहेड़ा। 

कंवर सिंह का 10 का सर्टिफिकेट फर्जी है, ऐसे में चुनाव आयोग के साथ कोर्ट में भी शिकायत की जा रही है। धारूहेड़ा की जनता का अपमान किया जा रहा है। - संदीप बोहरा, दूसरे नंबर पर रहा प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed