जब कासनी बोले, तुम्हारी चोटें होंगी हमारा सीना होगा...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सरकार में लगातार तबादले झेल रहे हरियाणा कैडर के आईएएस प्रदीप कासनी ने तबादलों को नियति से जोड़ दिया है। सीएम साहब से मिलने की चर्चा पर ‘अमर उजाला’ ने फोन कर जब उनसे पूछा कि सीएम साहब से टाइम मिला क्या? उन्होंने कहा कि ‘अब तो जब तलक दुनिया में ये जीना होना है, तुम्हारी चोटें होनी हैं हमारा सीना होना है’।
कासनी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कार्यालय में फोन कर मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा है। फिलहाल, मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से कोई समय नहीं तय किया गया है, लेकिन देर-सवेर कासनी को मुख्यमंत्री से मिलने का मौका मिल सकता है। इसके बाद वे सारा घटनाक्रम सीएम के सामने पेश करेंगे।
इसी बीच कासनी के स्थान पर स्थानांतरित आईएएस रेणु फुलिया का तबादला रोक दिया गया है। अब चिकित्सा शिक्षा विभाग में रेणु फुलिया डीजी के तौर पर पदभार ग्रहण नहीं करेंगी। हरियाणा सरकार ने यहां पर एचसीएस अधिकारी एसके सेतिया को भेज दिया है। जिसके बाद कासनी मंगलवार तक इस विभाग का कार्यभार छोड़ देंगे।
रेणु फुलिया नहीं आना चाहती थीं पद पर
बताया जाता है कि रेणु फुलिया भी इस पद पर आने की इच्छुक नहीं थीं। हालांकि, नर्सिंग छात्राओं के मसले के कारण स्वास्थ्य मंत्री यह नहीं चाहते थे कि कासनी का स्थानांतरण तुरंत किया जाए, क्योंकि नर्सिंग वाला केस कासनी का पूरी तरह से समझा हुआ था।
अब नए अधिकारी नए सिरे से फाइलों में मशक्कत करेंगे, उसके बाद ही कोई हल निकलेगा। पिछले दिनों हुए अधिकारियों के फेरबदल में सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी। बाद में कासनी का स्थानांतरण किया गया।
इसी बीच, स्वास्थ्य मंत्री की वकालत तब कमजोर पड़ गई जब बात सीएम का फोन न उठाने वाली आई। सूत्रों के मुताबिक सीएम कार्यालय से कासनी के स्टाफ को भी यह सूचित किया गया था कि सीएम साहब बात करना चाहते हैं।