फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana IAS Nitin Yadav wife hanged herself

चंडीगढ़: हरियाणा कैडर के आईएएस नितिन यादव की पत्नी ने की आत्महत्या, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

Mon, 09 Aug 2021 01:48 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 09 Aug 2021 01:48 AM IST
सार

चंडीगढ़ के गृह सचिव अरुण गुप्ता का कार्यकाल खत्म होने वाला है। ऐसे में उनकी जगह नए पैनल में से नितिन यादव का नाम सबसे आगे है। मंत्रालय से उनके नाम पर मोहर लग चुकी है। अब केवल घोषणा होनी बाकी है। बताया जा रहा है कि इस माह के अंत तक वह चंडीगढ़ के गृह सचिव बन सकते हैं।

विज्ञापन
Haryana IAS Nitin Yadav wife hanged herself
आवास के बाहर से हटाई गई नेम प्लेट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा कैडर के आईएएस नितिन यादव की पत्नी मीनाक्षी यादव (45) ने रविवार शाम सेक्टर-18 स्थित सरकारी आवास में चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मीनाक्षी इंडियन पोस्टल सर्विसेज में अधिकारी थीं। शुरुआती जांच में मानसिक तौर पर परेशान होने के चलते आत्महत्या करने की बात सामने आई है। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पुलिस को सूचना मिली कि आईएएस नितिन यादव के सेक्टर-18 स्थित सरकारी आवास में उनकी पत्नी फंदे पर लटकी हुई हैं। सूचना पर पुलिस ने उन्हें जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस जांच में घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने बताया है कि मीनाक्षी रविवार को अपने कमरे में थीं और अंदर से दरवाजा बंद था। उन्हें बुलाने व दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद दरवाजे की कुंडी तोड़कर देखा गया तो मीनाक्षी पंखे से चुन्नी के सहारे लटकी हुई थीं। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मीनाक्षी की एक ही बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएमसीएच-32 से चल रहा था इलाज
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मीनाक्षी का जीएमसीएच-32 में पिछले दो वर्षों से इलाज चल रहा था। वह चिड़चिड़ेपन, अकेलेपन जैसी समस्याओं से जूझ रही थीं। खाने में भी वह ज्यादातर फल ही खाती थीं। इस कारण पिछले काफी समय से वह ड्यूटी पर भी नहीं जा रही थीं। बहरहाल, पुलिस ने शव को अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।


घटना के बाद हटा दी नेम प्लेट
घटना के बाद धीरे-धीरे लोग बंगले के बाहर इकट्ठा होने लगे। इस दौरान भीड़ न हो इसलिए घर के बाहर की लाइटें बंद कर दी गईं और नितिन यादव के नेम प्लेट को भी कर्मचारियों ने तत्काल हटा दिया। इस मामले में कोई भी कुछ बोलने से बच रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed