फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana: HSSC again recruited 21755 posts

Haryana: एचएसएससी ने ग्रुप सी के 21755 पदों पर दोबारा निकाली भर्ती, आवेदन शुरू

Sat, 29 Jun 2024 10:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 29 Jun 2024 10:14 PM IST
सार

ग्रुप 1, 2 और 56 व 57 के 15755 पद और पुलिस के छह हजार पद दोबारा विज्ञापित किए गए हैं। 

विज्ञापन
Haryana: HSSC again recruited 21755 posts
jobs - फोटो : Freepik

विस्तार

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने हाईकोर्ट के आदेश पर तृतीय श्रेणी के पदों के लिए आयोजित सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) का संशोधित परिणाम जारी करने के बाद अब ग्रुप सी के कुल 21,755 पदों पर दोबारा से भर्ती निकाली है। इनमें चार ग्रुपों के कुल 15,755 पद हैं।

विज्ञापन


ग्रुप-1 के 981, ग्रुप-2 के 517, ग्रुप-56 के 7185 और ग्रुप-57 के 7072 पद शामिल हैं, जबकि पुलिस कांस्टेबल के छह हजार पद अलग से हैं। इनमें पुरुष कांस्टेबल के पांच हजार और महिला कांस्टेबल के एक हजार पद शामिल हैं। इस संबंध में आयोग ने दो अलग-अलग नोटिस जारी किए हैं। शनिवार से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। आठ जुलाई की रात 12 बजे तक आवेदन किए जा सकेंगे। सीईटी पास युवा इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


अब नए सिरे से इन पदों को बिना सामाजिक-आर्थिक अंकों के बिना मेरिट के आधार पर भरा जाएगा। तृतीय श्रेणी पदों के लिए फिर से निकाली गई भर्ती में इसी तरह पुलिस कांस्टेबल के छह हजार पदों में आवेदकों को किसी भी पद के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। तृतीय श्रेणी पदों के लिए पिछले साल सात मार्च को निकली भर्ती में आवेदन करने वाले सभी युवा इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने तृतीय श्रेणी के 32 हजार पदों के लिए पिछले साल 400 श्रेणियों से अधिक पदों के 63 ग्रुप बनाते हुए आवेदन मांगे थे। इनमें से 24 ग्रुप की परीक्षाओं का परिणाम पहले ही जारी हो चुका है और ग्रुप सी व डी के कुल 23 हजार कर्मचारी नौकरी ज्वाइन कर चुके हैं।


ग्रुप सी के करीब 21 हजार से अधिक पद खाली हैं, जिनमें ग्रुप एक, दो, 56 और 57 को लेकर विवाद चल रहा था। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहना है कि फिर से विज्ञापित करने के बाद हमारी कोशिश भर्ती प्रक्रिया को तेजी से सिरे चढ़ाने की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed