{"_id":"5df3de968ebc3e87d4687fc8","slug":"haryana-home-minister-anil-vij-target-on-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिल विज बोले- 'राहुल-सोनिया देश में भड़काना चाहते है दंगे, पाक के इशारे पर चल रही कांग्रेस'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिल विज बोले- 'राहुल-सोनिया देश में भड़काना चाहते है दंगे, पाक के इशारे पर चल रही कांग्रेस'
Sat, 14 Dec 2019 12:37 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
गृह मंत्री अनिल विज
- फोटो : फाइल फोटो
नागरिक संशोधन बिल पर कांग्रेस के विरोध करने पर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर अच्छे काम का विरोध करती है और पकिस्तान के प्रधानमंत्री के इशारे पर चल रही है। राहुल गांधी हों, सोनिया गांधी या कांग्रेस के अन्य नेता, ये देश में दंगे भड़काना चाहते हैं।
विज्ञापन
उनके बयान की मैन्युफेक्चरिंग इंडस्ट्री पकिस्तान में है और उसके डायरेक्टर इमरान खान हैं। विज ने कहा कि आजकल कांग्रेस अपने नेताओं को पेट्रोल की बोतल देती है ताकि जहां हरियाली देखें वहां कांग्रेसी नेता आग लगा दें। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह का इस तरह का विरोध करना ठीक नहीं लगता, भले ही उन्हें कांग्रेस हाईकमान के आदेश ही क्यों ना हो।
विज्ञापन
विज ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह हमेशा देश हित का व्यू लेते हैं, अब उनका यह कहना कि ये बिल असंवैधानिक है और इसलिए इसे पंजाब में लागू नहीं करेंगे ऐसा कहना शोभा नहीं देता। क्योंकि पंजाब में हजारों सिख पाकिस्तान और अफगानिस्तान से शरणार्थी बनकर आए हुए हैं।
विज्ञापन