फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana home minister anil vij reached at Alewa

अनिल विज का सख्त संदेश- काम नहीं करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों की अब खैर नहीं

Thu, 30 Jan 2020 08:48 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अलेवा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अलेवा (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 30 Jan 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Haryana home minister anil vij reached at Alewa
गृह मंत्री अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि जब तक स्वास्थ्य विभाग उनके पास है स्वास्थ्य के मामले में जनता की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। बृहस्पतिवार को डाहौला गांव में चालक सुरेश की माता के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री पत्रकारों द्वारा पूछे सवालों का जवाब दे रहे थे। 

विज्ञापन


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा सामुदायिक स्तर पर पैरा मेडिकल स्टाफ तथा डॉक्टरों की कमी के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में डॉक्टरों की काफी कमी है। सरकार जल्द डॉक्टरों की भर्ती करने जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर लोगों द्वारा अस्पतालों से कर्मचारियों के फरलो मारने की सूचना मिलती है और कर्मचारी बायो मेट्रिक मशीन में हाजिरी लगाने से बच रहे हैं तो ऐसे कर्मचारियों पर पैनी नजर रहेगी। 
विज्ञापन


प्रदेश के सभी पुलिस थानों व पुलिस चौकियों मे पीसीआर उपलब्ध कराने के लिए गाड़ियों का प्रबंध करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही पुलिस चौकियां और थानों में गाड़ी उपलब्ध करवा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में रिक्त पदों पर पिछले दिनों सरकार द्वारा एसआई व कांस्टेबल की भर्ती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस महकमे को ईमानदार व मजबूत बनाने के लिए सरकार द्वारा पुलिस महानिदेशक को हिदायत दी हुई है। इसके लिए पुलिस महानिदेशक प्रदेश के सभी एसपी व आईजी के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दे रहे हैं।


काम नहीं करने वाले कर्मचारियों तथा अधिकारियों की अब खैर नहीं
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि काम नहीं करने वाले कर्मचारियों तथा अधिकारियों के दिन अब लद चुके हैं। कर्मचारियों तथा अधिकारियों को हर हाल में अपने आपको को जनता की नजरों में साबित करने के लिए काम करना होगा। कामचोर कर्मचारियों तथा अधिकारियों के खिलाफ सरकार कड़े कदम उठाएगी। इसके लिए कर्मचारियों तथा अधिकारियों को जनता के काम करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed