फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Home Minister Anil Vij calls meeting of departments

गृह मंत्री अनिल विज ने बुलाई विभागों की बैठक, लॉकडाउन में लागू होंगी केंद्र सरकार की गाइडलाइन

Wed, 15 Apr 2020 07:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 15 Apr 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
Haryana Home Minister Anil Vij calls meeting of departments
गृह मंत्री अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा में दूसरे चरण के लॉकडाउन में सरकार केंद्र के नियमों के हिसाब से चलेगी, जिसके तहत यह तय किया जाएगा कि पहले सप्ताह में कितनी ढील दी जानी है और कितनी सख्ती करनी है। गृह मंत्री अनिल विज ने इस बाबत आज (बुधवार) सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक बुलाई है। विज गुरुवार को अपने चारों महकमों की अहम बैठक करेंगे। बैठक में लॉकडाउन के पालन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। 

विज्ञापन


मंत्री विज ने बताया कि प्रदेश में केंद्र सरकार की ओर से भेजी गई 14 पेज की गाइडलाइन को पूरी तरह से लागू किया जाएगा और 20 अप्रैल तक प्रदेश भर में सख्ती से पालन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और निकाय विभाग के कर्मचारी लगातार अपना काम कर रहे हैं। इस बैठक में पुलिस महकमे के उच्च अधिकारियों के अलावा स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल एजुकेशन व निकाय विभाग के बड़े अफसर मौजूद होंगे।
विज्ञापन


विज ने कहा कि प्रदेश में करीब 27000 लोग क्वारंटीन में हैं, जिनके सैंपल लेने का फैसला आज अफसरों की बैठक में लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इनमें से जिन लोगों में कोरोना के लक्षण पाए जाएंगे सबसे पहले उनके सैंपल लिए जाएंगे और फिर बाद में अन्य लोगों के सैंपल लेने का काम किया जा सकता है। हालांकि विज ने यह भी कहा कि इस बारे में अफसरों के साथ बैठक में फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों को तीन मई तक करना होगा इंतजार

गृह मंत्री विज ने कहा कि प्रदेश में जो मजदूर राहत कैंपों में रह रहे हैं उन्हें अभी तीन मई तक रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से अभी तक इन प्रवासी मजदूरों को भेजने के लिए कोई आदेश नहीं दिए गए हैं। तीन मई से पहले ट्रेनों का परिचालन भी नहीं हो पाएगा। विज ने कहा कि हरियाणा में करीब 15000 प्रवासी मजदूर रह रहे हैं जिन्हें सरकार और सामाजिक संगठनों की ओर से बेहतर खाना दिया जा रहा है।

सिर्फ कोरोना मरीज के ट्रीटमेंट में लगे लोगों को ही मिलेगा दोगुना वेतन
स्वास्थ्य मंत्री विज ने कहा कि सरकार की ओर से जो नोटिफिकेशन जारी किया गया है, उसमें साफ है कि सिर्फ कोरोना मरीजों का ट्रीटमेंट करने वाले लोगों को ही दोगुना वेतन दिया जाएगा उन्होंने कहा कि इसमें डॉक्टर्स के अलावा नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मचारी और अन्य कर्मचारी भी शामिल हो सकते हैं। डेंटल सर्जनों को दोगुना वेतन देने के सवाल पर विज ने कहा कि अलग से किसी को भी दोगुना वेतन नहीं दिया जाएगा बल्कि यदि डेंटल सर्जन भी मरीजों के इलाज में काम कर रहे हैं तो उन्हें भी उसका लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed