{"_id":"6109199392c068745f3dcf46","slug":"haryana-home-minister-anil-vij-attack-on-opposition-parties","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: गृह मंत्री अनिल विज का हमला, कहा- विपक्ष पूरी तरह से अपना दायित्व निभाने में विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: गृह मंत्री अनिल विज का हमला, कहा- विपक्ष पूरी तरह से अपना दायित्व निभाने में विफल
Tue, 03 Aug 2021 04:09 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 03 Aug 2021 04:09 PM IST
सार
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल अपना धर्म निभाने में नाकाम है। उनका कर्तव्य जनता के मुद्दों को उठाना है। लेकिन वह अपना दायित्व नहीं निभा पा रहे हैं।
विज्ञापन
अनिल विज
- फोटो : Twitter : @anilvijminister
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने विपक्ष पर जुबानी प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि यह जितनी भी पार्टियां जब-जब भी कहीं पर सत्ता में रहीं तो यह सत्ता पक्ष का अपना धर्म नहीं निभा सकीं। आज ये विपक्ष में है और यह विपक्ष में भी अपना धर्म निभाने में नाकाम हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा में सलीके से जनता के मुद्दों को उठाना होता है। सत्ता पक्ष उनका उत्तर देने, समाधान करने का काम करता है। लेकिन विपक्ष पूरी तरह से अपना दायित्व निभाने में विफल रहा। राहुल गांधी ने मंगलवार की चाय पार्टी में कहीं की ईंट-कहीं का रोड़ा इकट्ठा कर कुनबा जोड़ा।
विज्ञापन
हित स्टोर को लेकर बड़ा निर्णय
मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में मंगलवार को हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक हुई। इसमें अहम निर्णय लिए गए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि बैठक में हर हित स्टोर के लिए लॉजिस्टिक कंपनी का टेंडर फाइनल किया गया है। सभी स्टोर को सारी ढांचागत सुविधाओं और समान की डिलीवरी के लिए कंपनी काम करेगी।
विज्ञापन
3.7 प्रतिशत राजस्व चार्ज कंपनी को दिए जाएंगे। दूसरा टेंडर ग्राम विकास के लिए फाइनल किया है। पांच हजार फॉगिंग मशीन खरीदी गई हैं। जिन्हें बारिश के मौसम के बाद इस्तेमाल किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग समय से अपना काम करेगा। पाइप्स खरीदने का टेंडर भी फाइनल किया है। कुल तीन टेंडर फाइनल किए गए। कुल मिलाकर 200 करोड़ का समान खरीदा जाएगा। तीसरी लहर को लेकर पूरी तैयारी की जा रही है