फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana health minister car accident, haryana news

अनिल विज की कार को कैंटर ने मारी टक्कर, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

Tue, 07 Mar 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा) Updated Tue, 07 Mar 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
Haryana health minister car accident, haryana news
अनिल विज की कार को कैंटर ने मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की सरकारी कार को उनके घर के पास ही हाईवे पर शास्त्री कालोनी मोड़ पर एक तेजरफ्तार और बेकाबू कैंटर ने टक्कर मार दी। इससे कार तो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत ये रही कि कार में मंत्री विज खुद नहीं थे। फिलहाल कार का चालक भी सुरक्षित है, क्योंकि कैंटर ने कार को पीछे से टक्कर मारी थी।
विज्ञापन


मंत्री अनिल विज के आवास पर उनकी एक सरकारी गाड़ी खड़ी थी और उस पर सरकारी चालक भी तैनात था। तभी किसी काम से चालक को गाड़ी लेकर जानी पड़ी। चालक जैसे शास्त्री नगर चौक पर पहुंचा और हाईवे पर चढ़ा, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित कैंटर ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर लगते ही पड़ाव पर मौजूद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कैंटर चालक को पकड़कर कैंटर को ले लिया। थाना प्रभारी भूषणदास का कहना है कि अभी तक इस मामले में किसी की लिखित शिकायत नहीं आई है, शिकायत आने पर ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed