{"_id":"608bbb208ebc3e8d5708eb4f","slug":"haryana-health-minister-anil-vij-says-70-percent-of-corona-patients-in-haryana-are-from-other-states","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: प्रदेश में बढ़ रहे 70 फीसदी मरीज दिल्ली और बाकी राज्यों के, विज ने दोहराया-नहीं लगेगा लॉकडाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: प्रदेश में बढ़ रहे 70 फीसदी मरीज दिल्ली और बाकी राज्यों के, विज ने दोहराया-नहीं लगेगा लॉकडाउन
Fri, 30 Apr 2021 01:39 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 30 Apr 2021 01:39 PM IST
सार
विज ने हरियाणा के सभी पोस्ट ग्रेजुएट और एमबीबीएस के सीनियर क्लास के छात्रों को आदेश दिए हैं कि वे हमारी मदद करें।
विज्ञापन
अनिल विज।
- फोटो : ANI
विस्तार
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का कहना है कि प्रदेश में कोरोना के जो मरीज बढ़ रहे हैं, उनमें 70 फीसदी से ज्यादा दिल्ली और आस पास के राज्यों के है। विज ने कहा कि उन्होंने हरियाणा के सभी पोस्ट ग्रेजुएट और एमबीबीएस के सीनियर क्लास के छात्रों को आदेश दिए हैं कि वे हमारी मदद करें। विज ने फिर दोहराया कि सरकार की प्रदेश में लॉकडाउन लगाने की कोई योजना नहीं है। हम सख्ती से इस पर नियंत्रण कर रहे हैं।
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आदेश दिए हैं कि वीआईपी दौरे के दौरान किसी भी अस्पताल में कोरोना मरीजों का उपचार प्रभावित नहीं होना चाहिए। यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों पर है। विज ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता मरीज और उनका उपचार है।
विज्ञापन
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सरकारी और निजी लैब कोविड-19 की रिपोर्ट 24 घंटे में अवश्य दें। विज ने कहा कि कोरोना मरीजों के इलाज के लिए हिसार व पानीपत में संचालित किए जाने वाले अस्पतालों के लिए प्रदेश के ईएसआई अस्पतालों व डिस्पेंसरियों के स्टाफ की सेवाएं ली जाएं।
विज्ञापन
जो मरीज बढ़ रहे हैं उनमें 70% से ज्यादा दिल्ली और आस पास के राज्यों से हैं। मैंने हरियाणा के सभी पोस्ट ग्रेजुएट और MBBS के सीनियर क्लास के छात्रों को आदेश जारी किए हैं कि वे इसमें हमारी मदद करें। लॉकडाउन लगाने की योजना नहीं है। हम केवल सख्ती से इस पर नियंत्रण कर रहे हैं: अनिल विज https://t.co/7IU9u1dxIG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 30, 2021