फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Health Minister Anil Vij inaugurates new covid-19 Testing Lab in Sirsa and Rewari

रोजाना होंगे 20 हजार टेस्ट, दो और कोविड टेस्टिंग लैब खुली, विज ने किया उद्घाटन

Mon, 24 Aug 2020 10:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 24 Aug 2020 10:21 PM IST
सार

  • जींद, पानीपत, भिवानी और यमुनानगर में भी लैब खोलने की तैयारी
  • स्वास्थ्य मंत्री ने किया सिरसा और रेवाड़ी जिले में नई लैब का उद्घाटन

विज्ञापन
Haryana Health Minister Anil Vij inaugurates new covid-19 Testing Lab in Sirsa and Rewari
स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज। (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज ने सोमवार को सिरसा और रेवाड़ी जिलों में स्थापित नई कोविड-19 (मॉलिक्यूलर) लैब का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उद्घाटन किया। इनके साथ ही प्रदेश में ऐसी प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़कर 23 हो गई है।

विज्ञापन


विज ने बताया कि राज्य में अब 14 सरकारी अस्पतालों तथा मेडिकल कॉलेजों में ऐसी कोविड-19 लैब स्थापित की जा चुकी हैं। जबकि प्रदेश के 9 निजी अस्पतालों में भी यह सुविधा दी जा रही है। इसके साथ ही राज्य के सभी जिलों में इस प्रकार की लैब स्थापित करने का लक्ष्य रखा हैं। उन्होंने कहा कि इन दोनों प्रयोगशालाओं के शुरू होने से राज्य में कोविड-19 टेस्ट की क्षमता बढ़कर प्रतिदिन 20 हजार से अधिक हो जाएगी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि शुरुआती दौर में उनके पास कोरोना जांच की सुविधा नहीं थी बल्कि टेस्ट बाहर से करवाए जाते थे। परन्तु मात्र कुछ समय में ही राज्य के विभिन्न भागों में 23 लैब स्थापित की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि कुछ माह में सरकार ने कोरोना की जांच में विशेष बढ़ोतरी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत मार्च में मात्र 30 लोगों की प्रतिदिन जांच की जाती थी। जोकि अप्रैल में बढ़कर 880, मई में 2930, जून में 4980, जुलाई में 11238 तथा अगस्त में 15291 लोगों का प्रतिदिन टेस्ट किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने बताया कि विभाग द्वारा ट्रेसिंग, ट्रैकिंग, ट्रेस्टिंग तथा ट्रीटमेंट पर बल दिया जा रहा है ताकि निकट भविष्य में अधिक से अधिक लोगों की जांच तथा उपचार किया जा सके। 


इसके साथ ही जींद, पानीपत, भिवानी और यमुनानगर में भी मॉलिक्यूलर लैब स्थापित करने का विचार है। फरीदाबाद, गुरुग्राम, रोहतक, सोनीपत और हिसार में सबसे अधिक कोरोना की जांच की गई है। राज्य में करीब 9.45 लाख टेस्ट किए गए हैं, जिनमें से 2.68 लाख रैपिड एंटीजन टेस्ट हुए हैं तथा शेष आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed