फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana has highest unemployment rate among states at 34.1 percent 

बेरोजगारी में हरियाणा बना नंबर वन: प्रदेश की बेरोजगारी दर 34.1 प्रतिशत, भर्तियों को सिरे नहीं चढ़ा पा रहे आयोग

Tue, 04 Jan 2022 10:07 AM IST
निवेदिता वर्मा सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 04 Jan 2022 10:07 AM IST
सार

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) में एक-एक कर भर्तियों को स्थगित किया जा रहा है। ग्राम सचिव, पटवारी और कैनाल पटवारी की परीक्षा स्थगित कर दी है। एचपीएससी में फर्जीवाड़े के बाद से भर्तियों को ही वापस लेने का दौर चल रहा है।

विज्ञापन
Haryana has highest unemployment rate among states at 34.1 percent 
हरियाणा में बेरोजगारी दर बढ़ी। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

हरियाणा में एचपीएससी और एचएसएससी भर्तियों को सिरे नहीं चढ़ा पा रहे हैं। कोरोना के कारण काम-धंधे भी प्रभावित हैं। नतीजन, हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन बन गया है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) की सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, राज्यों में बेरोजगारी दर सबसे अधिक हरियाणा में 34.1 प्रतिशत है। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने सोमवार को भी कृषि विभाग में एडीओ और एसडीएओ के 526 पदों को ही वापस ले लिया।  

विज्ञापन

रोजगार देने में असमर्थ दिख रहे आयोग

पेपर लीक, सॉल्वर गैंग समेत अन्य बाधाओं के चलते दोनों आयोग रोजगार दे पाने में असमर्थ दिखाई दे रहे हैं। छह साल में अलग-अलग श्रेणी के दस हजार पदों के लिए निकाली गई कई भर्तियों की परीक्षा ही नहीं हो पाई तो कई में नियुक्तियां अटकी हैं। तमाम प्रयास करने के बावजूद आयोग न तो गड़बड़ी रोक पा रहे हैं और न ही कोई फुल प्रूफ प्लान तैयार कर पा रहे हैं। लिखित परीक्षा कराने में ही पसीने छूट रहे हैं। भर्तियां न होने से सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले लाखों युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा। 

विज्ञापन

स्थगित की जा रही भर्तियां

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) में एक-एक कर भर्तियों को स्थगित किया जा रहा है। ग्राम सचिव, पटवारी और कैनाल पटवारी की परीक्षा स्थगित कर दी है। एचपीएससी में फर्जीवाड़े के बाद से भर्तियों को ही वापस लेने का दौर चल रहा है। पिछले माह भी वेटेनरी सर्जन के 340 पदों की भर्ती वापस ली गई थी। डेंटल सर्जन और एचसीएस की प्रारंभिक परीक्षा में फर्जीवाड़े के बाद एचपीएससी इन भर्तियों पर अभी तक कोई फैसला नहीं ले पाया है। परीक्षा रद्द होंगी या नहीं, इसके लिए विजिलेंस की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एचएसएससी में ये भर्तियां अटकी

भर्ती                     पद       विज्ञापन तिथि
ग्राम सचिव            697         2019
पटवारी                  530        2019
कैनाल पटवारी        1100       2019
महिला सुपरवाइजर   920       2019
आईटीआई पद          742       2020
जेएसई                    126       2019
फायर ड्राइवर           1780      2019
कृषि विभाग             740       2020
पीजीटी संस्कृत        626        2015
टीजीटी संस्कृत        664        2015
टीजीटी अंग्रेजी        1035       2015
जेएलए                     61        2017

एचपीएससी ने वापस ली भर्तियां

वेटेनरी सर्जन           340      2021
एडीओ, एडीएओ        526     2021

एचपीएससी और एचएसएससी भर्तियों को सिरे नहीं चढ़ा पा रहे हैं। इस कारण आवेदन करने वाले लाखों युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। -श्वेता ढुल, सामाजिक कार्यकर्ता

कुछ भर्तियों कोरोना महामारी के चलते प्रभावित हुई हैं। पूरी प्रक्रिया को तेजी से किया जा रहा है। हमारा लक्ष्य है कि मार्च तक 22 हजार पदों की भर्ती की जाए। इसके लिए आयोग ने रणनीति तैयार कर ली है।  -भोपाल सिंह खदरी, चेयरमैन, एचएसएससी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed