{"_id":"81f5f6352ca36992b126deaf5af0a016","slug":"haryana-guest-teachers-issue-anil-vij-wrote-letter-to-chief-minister-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गेस्ट टीचर्स पर लाठीचार्ज से दुखी हूं, मीटिंग बुलाएं, समाधान करें'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'गेस्ट टीचर्स पर लाठीचार्ज से दुखी हूं, मीटिंग बुलाएं, समाधान करें'
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट
Updated Thu, 21 May 2015 09:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिथि अध्यापकों पर हुए लाठीचार्ज के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज गेस्ट टीचर्स के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि इस मुद्दे पर केबिनेट की स्पैशल मीटिंग बुलाई जाए। साथ ही कहा कि अतिथि अध्यापकों पर हुए लाठीचार्ज से वे आहत हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि अपना रोजगार बचाने के लिए अतिथि अध्यापक कई दिनों से धरने पर बैठे थे, लेकिन विगत दिनों पुलिस ने अध्यापकों पर जहां लाठीचार्ज किया, वहीं कई शिक्षकों को गिरफ्तार भी कर लिया। इसी के विरोध में प्रदेश भर में सरकार के खिलाफ धरने प्रदर्शन हुए।
विज्ञापन
विगत दिवस कैंट में मंत्री अनिल विज के आवास पर अपनी व्यथा लेकर अतिथि अध्यापक पहुंचे थे। इसी को लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने मुख्यमंत्री एमएल खट्टर को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा कि यह मुद्दा काफी संवेदनशील है और हजारों लोगों के रोजगार से जुड़ा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिस तरह से करनाल में अतिथि अध्यापकों पर लाठीचार्ज हुआ है, उससे वे काफी आहत हैं। ऐसे में सरकार कोई रास्ता निकाले, ताकि इन अध्यापकों का रोजगार भी न जाए।
इसी को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र में कहा कि केबिनेट की एक स्पैशल मीटिंग बुलाई जाए, जिस में इस मुद्दे पर बातचीत की जाए ताकि इसका हल निकाला जा सके।
‘अतिथि अध्यापकों पर हुआ लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे में काफी आहत हूं। मैंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है, जिसमें केबिनेट की स्पैशल मीटिंग बुलाने की मांग की है।’
- अनिल विज, स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री