{"_id":"6050f3788ebc3ee61f058db9","slug":"haryana-govt-will-be-audit-financial-irregularities-of-gurugram-and-faridabad-municipal-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : गुरुग्राम व फरीदाबाद नगर निगम की वित्तीय अनियमितताओं का होगा ऑडिट, एलईडी घोटाले की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : गुरुग्राम व फरीदाबाद नगर निगम की वित्तीय अनियमितताओं का होगा ऑडिट, एलईडी घोटाले की होगी जांच
Wed, 17 Mar 2021 01:13 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 17 Mar 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा बजट सत्र।
- फोटो : @mlkhattar
गुरुग्राम और फरीदाबाद नगर निगम की वित्तीय अनियमितताओं का ऑडिट होगा। हरियाणा के महालेखाकार बीते पांच साल में खर्च हुई राशि का रिकॉर्ड खंगालेंगे। फरीदाबाद नगर निगम के एलईडी घोटाले की भी उच्च स्तरीय जांच होगी। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को विधानसभा में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
फरीदाबाद से भाजपा विधायक नरेंद्र गुप्ता ने प्रश्नकाल में एलईडी लगाने में हुई गड़बड़ियों की जांच के बाद अब तक हुई कार्रवाई का ब्योरा मांगा। फरीदाबाद एनआईटी के विधायक नीरज शर्मा ने अनुपूरक प्रश्न के जरिए फरीदाबाद नगर निगम के गड़बड़झाले की फॉरेंसिक ऑडिट कराने की मांग रखी।
विज्ञापन
अनिल विज ने कहा कि फरीदाबाद व गुरुग्राम नगर निगम की वित्तीय अनियमितताओं की अनेक शिकायतें मिली हैं। जन शिकायतों के आधार पर एजी (महालेखाकार) को ऑडिट करने के लिए पत्र लिखा था। एजी ने ऑडिट करने का आग्रह स्वीकार कर लिया है। पांच साल में खर्च हुई राशि की पूरी पड़ताल होगी, जिसमें दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा।
विज्ञापन
नरेंद्र गुप्ता ने यह रखी मांग
नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि उनके क्षेत्र के साथ एलईडी लाइट लगाने के लिए भेदभाव क्यों हो रहा है। काफी लाइट खरीदने के बाद भी उनके क्षेत्र में एक लाइट नहीं लगी। कम एलईडी लाइट लगाने की जो जांच चल रही है, उसमें क्या कार्रवाई हुई। सरकार इसकी उच्च स्तरीय जांच कराए।
समिति कर रही जांच
विज ने कहा कि नगर निगम ने फरीदाबाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में एलईडी स्ट्रीट लाइट्स लगाई हैं। एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने में किसी भी प्रकार की अनियमितता की जांच मुख्य अभियंता फरीदाबाद की अध्यक्षता में गठित समिति कर रही है।