{"_id":"653b817661f9de92aa0a86a4","slug":"haryana-govt-shares-nasa-satellite-images-over-stubble-burning-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stubble Burning: पंजाब ने कहा- 53% कम जली पराली, हरियाणा ने नासा की फोटो जारी कर दी, दोनों राज्य आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Stubble Burning: पंजाब ने कहा- 53% कम जली पराली, हरियाणा ने नासा की फोटो जारी कर दी, दोनों राज्य आमने-सामने
Fri, 27 Oct 2023 03:01 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 27 Oct 2023 03:01 PM IST
सार
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी जवाहर यादव ने बताया कि नासा की तस्वीरें स्पष्ट रूप से दिखाती हैं कि खेतों में अधिक आग कहां लगी है। हरियाणा की तुलना में पंजाब में दोगुनी से ज्यादा पराली जलाई गई है। हरियाणा सरकार ने इसे कम किया है। नासा के आंकड़ों पर अरविंद केजरीवाल की चुप्पी संदेह पैदा करती है।
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने जारी की तस्वीरें।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार ने नासा की सैटेलाइट तस्वीरें जारी कर दावा किया है कि पंजाब में हरियाणा से दोगुने से भी ज्यादा पराली जलाने के मामले दिख रहे हैं। तस्वीरें 25 और 26 अक्तूबर को ली गई थीं। सैटेलाइट तस्वीर में हरियाणा में पंजाब से आधे एक्टिव फायर के केस दिख रहे हैं। जबकि पंजाब सरकार की ओर से पराली कम जलाने का दावा किया जा रहा था।
विज्ञापन
हरियाणा का यह दावा तब सामने आया है जब पंजाब ने गुरुवार को दावा किया कि राज्य में 15 सितंबर से 25 अक्तूबर के बीच पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में पराली जलाने की घटनाओं में 53 प्रतिशत की कमी आई है। पंजाब सरकार के मुताबिक पिछले साल जहां 5,798 पराली जलाने की घटनाएं हुईं, वहीं इस साल 2,704 मामले सामने आए हैं। दिल्ली सरकार ने भी दावा किया था कि पंजाब में इस बार पराली की घटनाएं कम हैं। वहीं हरियाणा सरकार का दावा है कि इस बार उनके राज्य में पराली जलाने की घटनाओं में 44 फ़ीसदी की कमी आई है।
विज्ञापन
तस्वीरें जारी करने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी जवाहर यादव ने बताया कि नासा की तस्वीरें स्पष्ट रूप से दिखाती हैं कि खेतों में अधिक आग कहां लगी है। हरियाणा की तुलना में पंजाब में दोगुनी से ज्यादा पराली जलाई गई है। हरियाणा सरकार ने इसे कम किया है। नासा के आंकड़ों पर अरविंद केजरीवाल की चुप्पी संदेह पैदा करती है। यादव ने कहा कि पंजाब सरकार विफल हो गई है और केजरीवाल का चेहरा जनता के सामने बेनकाब हो गया है।
विज्ञापन