फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana govt selected 41 sports players including Neeraj Chopra for Bhim Award

हरियाणा में चार साल बाद भीम अवार्ड: नीरज चोपड़ा, बजरंग पुनिया समेत सूची में इन खिलाड़ियों के नाम, 10 दिनों तक दर्ज करा सकते आपत्ति

Tue, 15 Feb 2022 06:58 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 15 Feb 2022 06:58 PM IST
सार

खेल विभाग अलग-अलग वर्ग में 11 खिलाड़ियों को भीम पुरस्कार देता है। विभाग को 2017-18 में 13 आवेदन मिले थे। 2018-19 में 58, 2019-20 में 69 और 2020-21 में 71 खिलाड़ियों ने आवेदन किया था। इन आवेदनों में से कमेटी ने यह चयन किया है। चयन कमेटी में खेल विभाग के प्रधान सचिव, खेल विभाग के अधिकारी और दो अर्जुन अवार्डी खिलाड़ी भी शामिल होते हैं।

विज्ञापन
Haryana govt selected 41 sports players including Neeraj Chopra for Bhim Award
नीरज चोपड़ा - फोटो : फाइल

विस्तार

चार साल से लंबित मामलों पर निर्णय लेते हुए हरियाणा खेल विभाग ने 41 खिलाड़ियों को भीम अवार्ड देने की सिफारिश की है। इनमें ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा, पहलवान बजरंग पूनिया, बॉक्सर मनोज कुमार और वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान आदि के नाम शामिल हैं। टोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक 2020 में हरियाणा के पदक विजेता खिलाड़ी पहलवान रवि कुमार, हॉकी खिलाड़ी सुरेंद्र कुमार व सुमित और पैरा खिलाड़ी सुमित आंतिल, मनीष नरवाल, सिंघराज अधाना, योगेश कथूरिया, हरविंद्र सिंह को भी पुरस्कार के लिए चुना गया है। खिलाड़ियों का चयन उनके प्रदर्शन को देखते हुए किया है। खेल विभाग ने पूरी सूची अपनी वेबसाइट पर डाल दी है। साथ ही इस पर आगामी 10 दिनों में आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया है। 25 फरवरी के बाद सूची को फाइनल माना जाएगा और इसके बाद खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन


साल 2017-18 (डीफ, ब्लाइंड व विशेष वर्ग)

  • नाम               खेल
  • वीरेंद्र सिंह      कुश्ती
  • ईशा खासा     स्पेशल ओलंपिक टीटी

साल 2018-19

  • नाम               खेल 
  • ललिता           कुश्ती
  • मनोज कुमार   बॉक्सिंग
  • सोमबीर          कुश्ती
  • पूनम रानी      हॉकी
  • साक्षी             कबड्डी
  • रिंपी              हैंडबाल
  • अमित          एथलेटिक्स पैरा
  • रानी रानी     एथलेटिक्स पैरा
  • सूबे सिंह       एथलीट स्पेशल ओलंपिक
  • दीपक           शूटिंग  पैरा

साल 2019-20

  • नाम                    खेल
  • नीरज चोपड़ा     एथलेटिक्स
  • अनीश             शूटिंग
  • मंजीत सिंह      एथलेटिक्स
  • विनोद कुमार    कुश्ती
  • रविंद्र              ड्रैगन बोट
  • प्रदीप              कबड्डी
  • सविता            हॉकी
  • तरूण              बैडमिंटन
  • एकता भ्याण   एथलेटिक्स पेरा
  • राहुल           एथलेटिक्स स्पेशल ओलंपिक

साल 2020-21

  • नाम          खेल
  • अमित        बाक्सिंग 
  • पिंकी          कुश्ती
  • बजरंग पुनिया  कुश्ती
  • दिव्या सतीजा  तैराकी
  • सोनिया       बाक्सिंग
  • मनु भाकर   शूटिंग
  • रीतू           ड्रैगन बोट
  • मोनिका      हॉकी
  • सोनाली      ताईक्वांडो पेरा
  • धर्मबीर      एथलेटिक्स पेरा

पांच लाख नकद और हर माह मिलेंगे पांच हजार
भीम अवार्ड पाने वाले खिलाड़ियों को हरियाणा सरकार की तरफ से अवार्ड के साथ-साथ पांच लाख रुपए दिए जाते हैं। इसके अलावा, इन खिलाड़ियों को प्रति माह पांच हजार रुपये की राशि भी दी जाती है। हर माह पांच हजार रुपये दिए जाते हैं। 

खिलाड़ियों की इस सूची पर 10 दिन तक खिलाड़ी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। पुरस्कार के लिए पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए यह फैसला लिया है। इसके बाद खिलाड़ियों की सूची को अंतिम रूप देकर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। -आईपीएस पंकज नैन, निदेशक, खेल विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed