{"_id":"fd444431f82a5d996eb660b95a7f9b08","slug":"haryana-govt-seeks-time-in-jbt-recruitment-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा जेबीटी भर्ती मामले में सरकार ने मांगा समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा जेबीटी भर्ती मामले में सरकार ने मांगा समय
सुमेश ठाकुर/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 04 Feb 2014 01:59 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के शासनकाल में हुई जेबीटी टीचरों की भर्ती को लेकर हाईकोर्ट की सिंगल बेंच के आदेशों को चुनौती के मामले में हरियाणा सरकार ने अपना पक्ष रखने के लिए कुछ वक्त की मोहलत मांगी है।
आज मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस जसबीर सिंह पर आधारित डबल बेंच ने हरियाणा सरकार के आग्रह को स्वीकार करते हुए मामले की सुनवाई स्थगित कर दी।
मामले की अगली सुनवाई चार मार्च को होगी। बता दें कि हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने सभी भर्तियों को रद्द करने के आदेश जारी किए थे।
इन आदेशों को एलपीए के जरिए डबल बेंच में चुनौती दी गई है। मामले की पिछली सुनवाई के दौरान डबल बेंच ने हरियाणा सरकार को अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए थे।