फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana govt released compensation of Rs 52.14 crore for farmers

किसानों के लिए राहत: हरियाणा सरकार ने जारी किया मुआवजा, रबी की फसलों में नुकसान की होगी भरपाई

Thu, 31 Jul 2025 09:23 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 31 Jul 2025 09:23 PM IST
सार

रबी की फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए सीएम नायब सिंह सैनी ने किसानों के लिए मुआवजा राशि जारी की है। इसके लिए दिसंबर 2024 और मार्च 2025 में पोर्टल खोला गया था।

विज्ञापन
Haryana govt released compensation of Rs 52.14 crore for farmers
किसानों के लिए सीएम सैनी ने जारी की मुआवजे की राशि - फोटो : CMO Haryana X

विस्तार

हरियाणा में ओलावृष्टि और भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई रबी की फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए सीएम नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को 22,617 किसानों के लिए 52.14 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि जारी की है। क्षतिपूर्ति पोर्टल के आधार पर आंकलन व सत्यापन के बाद ही यह राशि जारी की गई। इसके लिए दिसंबर 2024 और मार्च 2025 में पोर्टल खोला गया था।

विज्ञापन


हरियाणा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वेबसाइट के शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बताया कि गहनता से सत्यापन के बाद तकरीबन 57 हजार 485 एकड़ भूमि मुआवजे के लिए योग्य मिली। मूल्याकंन में 15 जिलों अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, कुरूक्षेत्र, महेंद्रगढ़, मेवात, पलवल, रेवाड़ी, रोहतक और यमुनानगर को शामिल किया गया।
विज्ञापन




रेवाड़ी में सबसे अधिक फसल खराब हुई

सबसे अधिक रेवाड़ी के किसानों को 19.92 करोड़ रुपये, महेंद्रगढ़ को 10.74 करोड़ रुपये, झज्जर 8.33 करोड़, गुरुग्राम 4.07 करोड़, चरखी दादरी 3.67 करोड़ व भिवानी को 2.24 करोड़ का मुआवजा दिया गया है।

ये भी पढ़ें: CET Exam: गलतियां करने वालों को राहत दे सकता है आयोग, शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों के सुधार का भी मिलेगा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed