हरियाणा में बड़ा फेरबदल: देर रात 15 आईपीएस का तबादला, कला रामचंद्रन गुरुग्राम की पुलिस आयुक्त बनीं
हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से 15 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किया है। कला रामचंद्रन को परिवहन विभाग के प्रधान सचिव के स्थान पर गुरुग्राम का पुलिस आयुक्त बनाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विजिलेंस की एडीजीपी कला रामचंद्रन को गुरुग्राम की पुलिस आयुक्त लगाया है। गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त केके राव को आईजीपी भौंडसी लगाया है। साथ ही 50 लाख रुपये की रिशवत के आरोपों से घिरे डीआईजी और हिसार के एसपी बलवान सिंह राणा को गुरुग्राम में विजिलेंस ब्यूरो में तैनात किया गया है। इनके स्थान पर कैथल के एसपी लोकेंद्र सिंह हिसार के नए एसपी होंगे, जबकि मकसूद अहमद कैथल के नए एसपी होंगे।
देर रात जारी आदेश के अनुसार, करनाल की आईजी ममता सिंह अब रोहतक रेंज की आईजी होंगी। सतेंद्र कुमार को करनाल का आईजी लगाया गया है। बी सतीश बालन को एसटीएफ के आईजी के साथ साथ जेल आईजी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। शशांक आनंद को डीआईजी सीआईडी के साथ डीआईजी आर एंड सी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
डॉ. अरुण सिंह को डीआईजी एसटीएफ लगाया गया है। डीआईजी नाजनीन भसीन को डीआईजी वुमेन सेफ्टी पंचकूला नियुक्त किया है। एसपी विजिलेंस अभिषेक जोरवाल को राज्यपाल का एडीसी, वीरेंद्र कुमार को डीसीपी ईस्ट गुरुग्राम, सुनील कुमार को एचपीए मधुबन के एसपी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। विजिलेंस के एसपी हिमांशु गर्ग को आईटी सेल का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
Haryana Govt has issued transfer and posting orders of 15 IPS officers with immediate effect; Kala Ramachandran Principal Secretary to Govt of Haryana, Transport Department has been posted as Commissioner of Police, Gurugram pic.twitter.com/dJuqwvHTYk
— ANI (@ANI) February 13, 2022