फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana govt changed rule for indian army soldeirs killed on border

शहीदों को मिलने वाली सम्मान राशि से जुड़े नियम में बदलाव, मां बाप के लिए

Fri, 15 Sep 2017 02:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 15 Sep 2017 02:33 PM IST
विज्ञापन
haryana govt changed rule for indian army soldeirs killed on border
भारतीय सेना
देश के लिए शहीद होने वालों को मिलने वाली सम्मान राशि से जुड़ा एक नियम बदल दिया गया है। शहीदों के मां बाप को ध्यान में रखते हुए यह फैसल लिया गया। नए नियम के तहत हरियाणा में शहीद जवानों की सम्मान राशि अब उनके मां-बाप में भी बंटेगी। सम्मान राशि में पत्नी व बच्चों के साथ-साथ एक हिस्सा शहीद के मां-बाप का भी होगा। इस बारे में हरियाणा सरकार ने सम्मान राशि वितरण नियमों में संशोधन कर दिया है।
विज्ञापन


सरकार ने प्रदेश के सेना, नौ-सेना, वायु सेना और अर्धसैनिक बलों समेत सशस्त्र बलों के कर्मियों, जिन्होंने युद्ध या ऑपरेशन में, अशांत क्षेत्रों में, आतंकवादी हमलों तथा प्राकृतिक आपदाओं में सेवा समेत ड्यूटी के दौरान अपने जीवन का बलिदान दिया है, के परिवारों को अनुग्रह अनुदान के भुगतान संबंधी मानदंडों को संशोधित किया है। सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

इस तरह अनुपात में बांटी जाएगी सम्मान राशि

haryana govt changed rule for indian army soldeirs killed on border
भारतीय सेना
प्रवक्ता ने बताया कि भुगतान के संशोधित मानदंडों के अनुसार कुल सहायता राशि में से 70 प्रतिशत अनुग्रह अनुदान शहीद की विधवा और बच्चों को दिया जाएगा। इसे विधवा और अविवाहित बच्चों में 50:50 के अनुपात में बांटा जाएगा। शेष 30 प्रतिशत राशि 50:50 के अनुपात में शहीद के माता-पिता को दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि यदि माता-पिता में से कोई एक जीवित है तो उसे 30 प्रतिशत अनुग्रह राशि जारी की जाएगी। यदि माता-पिता में से कोई भी जीवित नहीं है तो अनुग्रह अनुदान की पूरी राशि उसकी विधवा तथा बच्चों को जारी की जाएगी।

यदि मृतक कर्मी अविवाहित है तो अनुग्रह अनुदान की शत-प्रतिशत राशि माता-पिता को जारी की जाएगी। यदि माता या पिता जीवित नहीं है या उनका कोई अविवाहित बच्चा नहीं है तो उनके हिस्से विधवा को जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अनुग्रह अनुदान का भुगतान लाभार्थियों के आधार से जुड़े बैंक खातों में आरटीजीएस के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed