फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Governor Satyadev Narayan Arya Addressed Assembly Session

हरियाणा विधानसभा सत्र का दूसरा दिन, राज्यपाल ने पढ़ा अभिभाषण, पेश किया सरकार का रोडमैप

Tue, 05 Nov 2019 09:39 PM IST
खुशबू गोयल यशपाल शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 05 Nov 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
Haryana Governor Satyadev Narayan Arya Addressed Assembly Session
हरियाणा विधानसभा सत्र - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने कहा है कि हरियाणा के लोगों को नव निर्वाचित विधायकों और सदन से बहुत उम्मीदें हैं। सरकार सबकी समृद्धि सुनिश्चत करने के लिए तो काम करेगी ही, नव-निर्वाचित विधायकों पर भी लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने और उनकी आवाज उठाने का महत्वपूर्ण दायित्व है। 

विज्ञापन


उन्होंने सभी विधायकों से आग्रह किया कि वे हरियाणा के नवनिर्माण के लिए अपने आपको समर्पित कर पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने विधानसभा के सभी नव-निर्वाचित सदस्यों को बधाई दी और सदन में उनका हार्दिक स्वागत किया। स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के लिए मतदाताओं, भारत निर्वाचन आयोग और समस्त निर्वाचन तंत्र को बधाई दी। 
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि कृषि का विकास और किसानों का कल्याण सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक होगा। हरियाणा में पशु पालकों को उच्च कोटि के पशु पालने के लिए प्रोत्साहित करने, पशु पालन की आधुनिक पद्धतियों और डेयरी उपकरणों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए जिला स्तर पर पशु प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी। होनहार खिलाड़ियों को तराशने के लिए समुचित खेल सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, बड़ी संख्या में नई खेल नर्सरियां सरकार खोलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल के अभिभाषण में भाजपा के संकल्प पत्र की झलक

हरियाणा की गठबंधन सरकार का विजन डॉक्यूमेंट राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने पेश किया है। 14वीं विधानसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही राज्यपाल के अभिभाषण के साथ ही शुरू हुई। राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में सरकार का रोडमैप प्रदेश की जनता के समक्ष रखा।

सरकार ने अभिभाषण में जनता से किए वादों को पूरा करने के लिए अपने इरादे साफ कर दिए हैं। राज्यपाल ने 12 पन्नों के अभिभाषण के दो ही पन्ने पढ़े, बाकी पढ़े हुए माने गए। डेढ़ पन्ना शुरूआत का और आधा पन्ना अंत का ही उन्होंने पढ़ा।

अभिभाषणा पूरी तरह से भाजपा के संकल्प पत्र पर आधारित रहा। भाजपा के गठबंधन सहयोगी जजपा के जनसेवा पत्र की झलक इसमें बिल्कुल नहीं दिखी। राज्यपाल के अभिभाषण के जरिए सरकार ने एक बार फिर 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का संकल्प दोहराया है। साथ ही एसवाईएल नहर का पानी लाने की प्रतिबद्धता जताई है। 

सरकार हांसी-बुटाना नहर को जल्दी शुरू कराने के लिए भी सुप्रीम कोर्ट में मुस्तैदी से पैरवी करेगी। रेणुका, किशाऊ व लखवाड़ डैम का निर्माण सरकार की प्राथमिकता रहने वाला है। शिवालिक क्षेत्र की निचली पहाड़ियों में 12 भंडारण बांध बनाए जाएंगे। पानी की आपूर्ति बढ़ाने के लिए वर्तमान सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से ट्रीटेड वेस्ट वाटर का दोबारा इस्तेमाल चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। 

ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। भूमिगत जल के रिचार्ज के लिए छलों पर जल संचयन ढांचे बनाने की भी योजना है। जिस पर इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला ने सवाल भी उठाए हैं। सरकार पिंजौर में आधुनिक सेब मंडी, गुरुग्राम में फूलों की मंडी और सोनीपत में मसाला मंडी बनाएगी।

अमरूद, गाजर व मटर भी भावांतर भरपाई योजना के तहत आएंगे। जमाबंदी, इंतकाल और खसरा गिरदावरी का पूरा राजस्व रिकार्ड उपयोगकर्ता अनुकूल बनाया जाएगा। सर्वे ऑफ इंडिया के सहयोग से जीआईएस मैपिंग की जाएगी। समयबद्ध तरीके से पुराने रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण होगा। हरियाणा का अत्याधुनिक एकल मानचित्र भी बनाया जाएगा। इसमें नागरिकों से जुड़ी स्थानीय जानकारियां और सेवाएं शामिल होंगी।

15 नवंबर से पहले पूरी कर लें गेहूं की बिजाई
राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने अभिभाषण में कहा कि किसान 15 नवंबर से पहले गेहूं की सारी बिजाई पूरी कर लें। इसके बाद बिजाई से उत्पादकता कम हो जाती है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी 2018-19 में किसानों को 1998 करोड़ रुपये के क्लेम दिए गए हैं। किसानों ने बीमा किश्त के रूप में 646 करोड़ रुपये अदा किए थे। 

कर्ज अदायगी में चूक करने वाले किसानों की सहायता के लिए तीन एकमुश्त निपटान योजनाएं चल रही हैं। इन योजनाओं के तहत लगभग 75 हजार किसानों ने 220 करोड़ रुपये की संपूर्ण ब्याज व दंड माफी का लाभ उठाया है। ये किसान अब फिर से सहकारी बैंक व समितियों से फसली एवं अन्य कर्ज लेने के पात्र हो गए हैं।

अभिभाषण में इन बिंदुओं पर सरकार का फोकस

. हरियाणा को ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स में देश का अग्रणी राज्य बनाने का इरादा।
. हरियाणा एक-हरियाणावी एक आदर्श नीति लागू रहेगी।
. चुस्त, जिम्मेदार, भ्रष्टाचारमुक्त और पारदर्शी शासन देंगे।
. नागरिक संचालित सामाजिक लेखा परीक्षा पद्धति लागू होगी।
. तालाबों को गहरा किया जाएगा और जल निकासी की व्यवस्था होगी।
. पारदर्शी भर्ती नीति जारी रहेगी।
. 2 लाख से अधिक युवाओं को उद्योगों की आवश्यकतानुसार रोजगार योग्य बनाया जाएगा।
. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निमभन आय वर्ग के परिवारों के विद्यार्थियों को मुक्त कोचिंग दी जाएगी।
. स्टार्ट अप सिस्टम मजबूत किया जाएगा।
. खिलाड़ियों को पारदर्शी ढंग से नौकरियां व नकद पुरस्कार देंगे।
. राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान पंचकूला के निर्माण कार्य में तेजी लाएंगे, संस्थान के साथ 250 बिस्तरों का अस्पताल भी होगा।
. योग परिषद को और मजबूत किया जाएगा।
. आरबिटल रेल कॉरिडोर का निर्माण तेज होगा, एनसीआर में मेट्रो नेटवर्क का विस्तार करेंगे।
. हिसार एयरपोर्ट से अन्य प्रमुख शहरों के लिए हवाई संपर्क बढ़ाया जाएगा।
. नलकूप कनेक्शन प्राथमिकता आधार पर देंगे। 24 घंटे बिजली दी जाएगी।
. गुरुग्राम, हिसार, रोहतक, फरीदाबाद व अंबाला सौर शहर के रूप में विकसित होंगे, 20 प्रतिशत ऊर्जा जरूरत को सौर ऊर्जा से पूरा किया जाएगा।
. 2024 तक हर ग्रामीण परिवार के घर में नल से शुद्ध जल देंगे।
. एकल प्लास्टिक उपयोग रोका जाएगा।
. अधिक प्रदूषण का सामना कर रहे क्षेत्रों में स्वस्थ्य वातावरण प्रदान करेंगे, सघन वानिकी परियोजनाएं लाई जाएंगी।
. मोबाइल फारेंसिक यूनिट के अलावा हिसार व पंचकूला में क्षेत्रीय अपराध विज्ञान प्रयोशालाएं स्थापित की जाएंगी।
. प्रशासनिक सुधार और मजबूती से किए जाएंगे, शिकायत निवारण प्रणाली सुदृढ़ होगी।

सुषमा, जेटली सहित दिवंगत आत्माओं को सदन की श्रद्धांजलि

हरियाणा की 14वीं विधानसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, अरुण जेटली समेत अन्य दिवंगत आत्माओं को श्रंद्धाजलि अर्पित की गई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा, स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता, इनेलो विधायक अभय चौटाला, आजाद विधायक रणजीत सिंह चौटाला आदि ने पिछले सत्र के अंत से लेकर इस सत्र के शुरू तक मृत्यु को प्राप्त हुए देश के राजनेताओं, हरियाणा विधानसभा के पूर्व सदस्यों, स्वतंत्रता सेनानियों, हरियाणा के शहीदों, हरियाणा विधानसभा सदस्यों के निकट सम्बंधियों व अन्य गणमान्य व्यक्तियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 

सभी ने शोक प्रस्ताव पढ़े व सदन के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। सुषमा स्वराज और अरूण जेटली के अलावा हरियाणा विधानसभा के भूतपूर्व सदस्य देवी दास, स्वतंत्रता सेनानी अमी लाल को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। मेजर वीरेंद्र, गांव खैरानी, जिला महेंद्रगढ, कैप्टन इंद्रजीत, अंबाला छावनी, जिला अंबाला, हवलदार लीलाराम गांव बेरला, जिला चरखी दादरी, हवलदार खुर्शीद अहमद गांव रायपुरी, जिला नूंह, लांस नायक कृष्ण कुमार गांव खेडी खुम्मार, जिला झज्जर, सिपाही सतीश कुमार, गांव किलडोद जिला झज्जर, सिपाही संदीप कुमार गांव कालियावास, जिला झज्जर, सिपाही सुनील कुमार, गांव राजुपुर, जिला गुरुग्राम और सिपाही रणदीप गांव हरयौली, जिला अंबाला की याद में भी शोक प्रस्ताव पढ़े गए। 

हरियाणा विधानसभा के सदस्यों के जिन निकट संबंधियों को श्रंद्धाजलि दी गई उनमें पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की पत्नी स्नेह लता, विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा की भाभी विद्यावती, विधायक ओमप्रकाश यादव के चाचा शेर सिंह, पूर्व विधायक केहर सिंह रावत के दादा डालचंद रावत और पूर्व विधायक राजदीप सिंह के पिता सुखी राम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed