फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Governor Bandaru Dattatreya says Private universities should not become the center of business

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की नसीहत: व्यापार का केंद्र न बनें निजी विश्वविद्यालय, पैसा सब कुछ नहीं

Thu, 09 Sep 2021 11:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 09 Sep 2021 11:56 PM IST
सार

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राजभवन में प्रदेशभर के निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों एवं कुलसचिवों को एक दिवसीय कार्यशाला के समापन सत्र में अनेक नसीहत दीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि निजी विश्वविद्यालय व्यापार का केंद्र न बनें, पैसा ही सबकुछ नहीं होता है। 

विज्ञापन
Haryana Governor Bandaru Dattatreya says Private universities should not become the center of business
हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि निजी विश्वविद्यालय व्यापार का केंद्र न बनें। पैसा सब कुछ नहीं है, शिक्षण एक सम्मानित कार्य है, इसका व्यापारीकरण नहीं होना चाहिए। स्थानीय भाषा में पढ़ाई शुरू करने की दिशा में काम करें, इससे बड़ा लाभ होगा। बेशक इसमें समय लगेगा लेकिन परिणाम सुखद रहेगा।

विज्ञापन


राज्यपाल ने राजभवन में प्रदेशभर के निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों एवं कुलसचिवों को एक दिवसीय कार्यशाला के समापन सत्र में अनेक नसीहत दीं। उन्होंने कहा कि कोरोना के संकट काल में सबसे अधिक मार शिक्षा के क्षेत्र पर पड़ी है फिर भी इस चुनौती को पार करते हुए हम आगे बढ़े हैं। 
विज्ञापन


शिक्षाविदों से आह्वान है कि वे विश्वविद्यालयों में ऐसा माहौल बनाएं कि विद्यार्थियों में नौकरी के पीछे भागने के बजाय अपना व्यवसाय स्थापित करने की भावना पैदा हो। इस लक्ष्य को स्किल डेवलेपमेंट के माध्यम से पूरा किया जा सकता है। प्राकृतिक खेती पर ज्यादा बल देना चाहिए। फूड, स्वास्थ्य और छोटे-छोटे स्किल डेवलपमेंट के कोर्स की तरफ फोकस करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

   
कम से कम एक घंटा खेल जरूरी 
राज्यपाल ने कहा कि निजी विश्वविद्यालयों में भी खेलों की तरफ ध्यान देने की योजना बनाएं। हर विद्यार्थी की दिनचर्या में कम से कम एक घंटा खेल जरूर शामिल होना चाहिए। विश्वविद्यालयों को फिट इंडिया प्रोग्राम में भी हिस्सेदारी बढ़ानी चाहिए। विश्वविद्यालयों का माहौल नशामुक्त हो और हॉस्टल में रहने वाले बच्चों का अधिक से अधिक ध्यान रखना चाहिए। युवाओं को स्वाधीनता संग्राम की अधिक से अधिक जानकारी के लिए आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सेमिनार व अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed