फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government will set up 77 police posts in the state

हरियाणा सरकार का फैसला: प्रदेश में 77 पुलिस चौकियों की होगी स्थापना, 1232 पदों का होगा सृजन

Wed, 03 Nov 2021 07:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 03 Nov 2021 07:47 PM IST
सार

हरियाणा के लोगों को पुलिस सेवा अब और बेहतर मिलेगी। प्रदेश सरकार ने 77 पुलिस चौकियों की स्थापना को मंजूरी प्रदान कर दी है। सर्वाधिक 13 पुलिस चौकियां करनाल जिले में स्थापित होंगी। 1232 पदों का सृजन होगा। 70 अस्थायी चौकियों को स्थायी चौकियों में बदला जाएगा। सात नई चौकियों की स्थापना होगी।  

विज्ञापन
Haryana government will set up 77 police posts in the state
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज। - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा सरकार ने 77 नई पुलिस चौकियों को सृजित करने की मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके तहत 70 अस्थाई पुलिस चौकियों को स्थाई पुलिस चौकी के रूप में और सात नई पुलिस चौकियों को राज्य के विभिन्न जिलों में स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा, इन पुलिस चौकियों के संचालन व कार्यान्वयन के लिए 1232 पदों की भी मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन


हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि करनाल में 13 पुलिस चौकी, कैथल में एक पुलिस चौकी, हांसी में पांच पुलिस चौकी, जींद में 9 पुलिस चौकी, नूंह में तीन पुलिस चौकी, सिरसा में 10 पुलिस चौकी, भिवानी में 7 पुलिस पुलिस चौकी, पलवल में एक पुलिस चौकी, चरखी दादरी में तीन पुलिस चौकी, अंबाला में चार पुलिस चौकी, पानीपत में एक पुलिस चौकी, यमुनानगर में 7 पुलिस चौकी, फतेहाबाद में दो पुलिस चौकी, नारनौल में 7 पुलिस चौकी, फरीदाबाद में एक पुलिस चौकी, हिसार में एक पुलिस चौकी, पंचकूला में एक पुलिस चौकी व कुरुक्षेत्र में एक पुलिस चौकी स्थापित होगी।
विज्ञापन


चौकियों को ये मिलेगा स्टाफ
इसी प्रकार, इन पुलिस चौकियों के संचालन व कार्यान्वयन हेतु 1232 पदों की मंजूदी भी दी गई हैं। इनमें सब-इंस्पेक्टर के 77 पद, एएसआई के 77 पद, हेड कांस्टेबल के 308 पद, कांस्टेबल के 616 पद, स्वीपर के 77 पद और कुक के 77 पद शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य में कानून व्यवस्था में बहुत ज्यादा सुधार हुआ है। राज्य में लोगों की सुरक्षा और सेवा के लिए डायल 112 चालू है। अब इन पुलिस चौकियों की स्थापना से लोगों को और बेहतर पुलिस सेवा प्रदान मिलेगी। अनिल विज, गृह मंत्री, हरियाणा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed