फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government will send 250 rupees to buy mustard oil in bank account

हरियाणा: सरसों तेल की जगह पात्रों के खातों में 250 रुपये भेजेगी सरकार, जून माह में नहीं मिलेगा नमक

Sat, 05 Jun 2021 02:33 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 05 Jun 2021 02:33 AM IST
सार

डिपो पर सरसों का तेल 20 रुपये प्रति लीटर मिलता है, जबकि बाहर इसका रेट 120 से 130 रुपये प्रति लीटर चल रहा है। इस समय प्रदेश में एएवाई और बीपीएल परिवार 11,40,748 हैं।

विज्ञापन
Haryana government will send 250 rupees to buy mustard oil in bank account
बोतल में सरसों का तेल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के करीब 11 लाख परिवारों को मनोहर सरकार सरसों का तेल खरीदने के लिए उनके खाते में 250-250 रुपये भेजेगी। डिपो पर सरसों का तेल बंद करने से हुई किरकिरी के बाद प्रदेश सरकार ने आनन-फानन यह फैसला लिया है। साथ ही नमक भी जल्द ही भेजे जाने का वादा किया है।

विज्ञापन


बता दें कि इस बार हैफेड के पास सरसों का स्टॉक नहीं होने के चलते सरसों का तेल डिपो पर नहीं भेजा जा सका है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से इसको लेकर पत्र जारी किया गया था। शुक्रवार को सरकार ने फैसला लिया कि संबंधित जरूरतमंद लोगों के खाते में दो लीटर सरसों का तेल खरीदने के लिए 250 रुपये डाले जाएंगे। यह व्यवस्था तब तक जारी रहेगी, जब तक हैफेड के पास सरसों का स्टाक उपलब्ध नहीं हो जाता। 
विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि लॉकडाउन के कारण कॉन्फेड नमक की 1 किलोग्राम की पैकिंग की व्यवस्था नहीं कर सका। इसलिए जून माह में नमक वितरित नहीं किया जाएगा। पैकिंग की व्यवस्था होते ही नमक का वितरण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएसपी से अधिक में बिका सरसों
इस बार किसानों को सरसों के एमएसपी से अधिक बाहर मार्केट में अच्छे रेट मिले। इसके चलते करीब 50 लाख क्विंटल सरसों मंडियों से बाहर बिकी और मंडियों में करीब 25 लाख क्विंटल सरसों पहुंचा। इस कारण हर बार अच्छी मात्रा में सरसों की खरीद करने वाली हैफेड पूरी खरीद नहीं कर पाई। व्यापारियों द्वारा सरसों का स्टाक किए जाने के कारण ही सरसों का तेल प्रति लीटर 60 रुपये से बढ़कर दो गुना से अधिक हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed