फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government will relieve DGP Manoj Yadav On July 31

हरियाणा: 31 जुलाई को सरकार मनोज यादव को करेगी रिलीव, उसी दिन प्रदेश को मिलेगा नया डीजीपी

Tue, 13 Jul 2021 02:35 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 13 Jul 2021 02:35 AM IST
सार

31 जुलाई को हरियाणा को अपना नया पुलिस महानिदेशक मिल जाएगा। इसी दिन मौजूदा डीजीपी मनोज यादव को सरकार रिलीव करेगी। प्रदेश सरकार ने यूपीएससी को सात नामों का पैनल भेजा है। वरिष्ठता के आधार पर पीके अग्रवाल का नाम सबसे आगे चल रहा है। 

विज्ञापन
Haryana government will relieve DGP Manoj Yadav On July 31
हरियाणा के पुलिस महानिदेशक मनोज यादव। - फोटो : फाइल फोटो।

विस्तार

हरियाणा सरकार पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज यादव को 31 जुलाई को रिलीव करेगी। यूपीएससी को भेजे जवाब में सरकार ने यह तारीख लिखकर भेजी है। साथ ही सात नामों का पैनल भेजा है, इनमें से एक नाम पर मुहर लगेगी। हरियाणा सरकार ने जो पैनल भेजा है उसमें पीके अग्रवाल, आरसी मिश्रा, मोहम्मद अकील, शत्रुजीत कपूर, देसराज सिंह, आलोक राय और एसके जैन का नाम शामिल है। 

विज्ञापन


वरिष्ठता क्रम में पीके अग्रवाल का नाम सबसे ऊपर है लेकिन शत्रुजीत कपूर के नाम की चर्चा भी जोरों पर है। बहरहाल फैसला 31 जुलाई को ही होगा कि हरियाणा का नया डीजीपी कौन बनेगा। मालूम हो कि यूपीएससी ने हरियाणा में नए डीजीपी का नाम उजागर करने से पहले डीजीपी मनोज यादव के रिलीव करने की तिथि पूछी थी। इसके बाद हरियाणा सरकार ने डीजीपी मनोज यादव को रिलीव किए जाने की प्रक्रिया तेज कर दी थी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि हरियाणा के पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने पिछले महीने आईबी में वापस जाने की इच्छा जताई थी। प्रदेश सरकार ने मनोज यादव के आवेदन को स्वीकार करते हुए नए डीजीपी की नियुक्ति तक मनोज यादव को इसी पद पर बने रहने के लिए कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed