फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Government will Provide Online Education Via Reliance Jio TV

हरियाणा के स्कूली बच्चों को अब जियो टीवी से मिलेगी ऑनलाइन शिक्षा, सरकार ने किया करार

Tue, 23 Jun 2020 03:24 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 23 Jun 2020 03:24 PM IST
सार

  • सरकार ने किया करार, एजुसेट के चारों चैनल निशुल्क उपलब्ध होंगे
  • 52 लाख बच्चों को मिलेगा करार का लाभ: शिक्षा मंत्री कंवर पाल

विज्ञापन
Haryana Government will Provide Online Education Via Reliance Jio TV
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा सरकार ने कोरोना के दौरान ‘मुख्यमंत्री दूरवर्ती शिक्षा कार्यक्रम’ के तहत स्कूली बच्चों को बेहतर शिक्षा की दिशा में एक और अहम कदम उठाया है। सरकार ने ‘रिलायंस जियो टीवी’ के साथ इसके लिए करार किया है। शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने बताया कि ‘ जियो टीवी’ के साथ किए करार के तहत एजुसेट के चारों चैनल अब जियो के प्लेटफार्म पर नि:शुल्क उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन


नई पहल से विद्यार्थी टीवी, लैपटॉप, डेस्कटॉप, टेबलेट व मोबाइल के माध्यम से एजुसेट के चारों चैनल देख सकेंगे। टीवी पर प्रसारित की गई सामग्री एक सप्ताह तक उपलब्ध रहेगी, जिससे विद्यार्थी अपनी सुविधा एवं समय के अनुसार इसको देख सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस को नहीं मिले सिद्धू, घर के बाहर कानूनी नोटिस चिपकाया, बढ़ सकती मुश्किलें
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने बताया कि सरकार के इस कदम से प्रदेश के सरकारी व निजी स्कूलों में पढ़ने वाले हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड के अलावा अन्य बोर्डों से पढ़ाई करने वाले हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के करीब 52 लाख विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। 

हरियाणा में जियो के करीब 94 लाख उपभोक्ता हैं, जिससे प्रदेश के अधिकतर लोगों की रिलायंस जियो टीवी तक पहुंच आसान है। जो विद्यार्थी जेईई व नीट की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए अलग से शैक्षणिक सामग्री प्रसारित की जाती है। ‘मुख्यमंत्री दूरवर्ती शिक्षा कार्यक्रम’ ने कोविड-19 की प्रतिकूल परिस्थितियों में भी हर विद्यार्थी तक आवश्यक शिक्षा पहुंचाने का कार्य किया है। दूरवर्ती शिक्षा का आरंभ 15 अप्रैल 2020 से हुआ था, जो निरंतर जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed