फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government will investigate complaints of Ashok Khemka and Sanjeev Verma

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: अशोक खेमका व संजीव वर्मा की शिकायतों की होगी जांच, एक-दूसरे पर लगाए थे ये आरोप

Wed, 29 Nov 2023 12:20 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 29 Nov 2023 12:20 AM IST
सार

आईएएस खेमका ने आईएएस वर्मा पर सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग, लॉगबुक में हेराफेरी और विभाग में फर्जी नियुक्तियों के आरोप लगाए हैं। इसी प्रकार, आईएएस वर्मा ने खेमका के खिलाफ अभिलेखागार विभाग, हरसेक और हरियाणा वेयर हाउसिंग में एमडी रहते हुए नियुक्तियों में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
Haryana government will investigate complaints of Ashok Khemka and Sanjeev Verma
आईएएस अशोक खेमका और आईएएस संजीव वर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों अशोक खेमका और संजीव वर्मा के बीच चल रहे विवाद के जांच का आदेश हरियाणा सरकार ने जारी कर दिया है। दोनों अधिकारियों ने एक-दूसरे के खिलाफ पद के दुरुपयोग, गलत नियुक्तियों समेत अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों की जांच के लिए सरकार ने गृह सचिव और वित्तायुक्त टीवीएसएन प्रसाद को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि दोनों ही आईएएस अधिकारियों ने एक-दूसरे खिलाफ जांच के लिए प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र भी लिखे हैं। लंबे समय से चल रहे इस विवाद को देखते हुए अब हरियाणा सरकार ने दोनों ही आईएएस के खिलाफ मिली शिकायतों की जांच का फैसला लिया है। इस संबंध में मंगलवार को सरकार ने जांच का आदेश जारी किया है। जांच के बाद ही साफ हो सकेगा कि ये आरोप सही हैं या झूठे हैं। वरिष्ठ आईएएस संजीव वर्मा कई बार पत्र लिखकर इन मामलों की सीबीआई से जांच की मांग कर चुके हैं।

विज्ञापन

पद के दुरुपयोग और गड़बड़ी के आरोप

आईएएस खेमका ने आईएएस वर्मा पर सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग, लॉगबुक में हेराफेरी और विभाग में फर्जी नियुक्तियों के आरोप लगाए हैं। इसी प्रकार, आईएएस वर्मा ने खेमका के खिलाफ अभिलेखागार विभाग, हरसेक और हरियाणा वेयर हाउसिंग में एमडी रहते हुए नियुक्तियों में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। बता दें कि दोनों अधिकारी एक-दूसरे पर पहले एफआईआर भी करा चुके हैं और मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed